माइक्रो फाइनेंस कंपनी का वसूली इंचार्ज गिरफ्तार , नाबालिग से दुष्कर्म का लगा है आरोप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
माइक्रो फाइनेंस कंपनी का वसूली इंचार्ज गिरफ्तार , नाबालिग से दुष्कर्म का लगा है आरोप
बिलासपुर 23 जुलाई 2022 -  कोटा क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित बैंककर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। 

दरअसल कोटा क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत की थी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके गांव की महिलाओं ने निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से समूह के माध्यम से लोन लिया था। महिलाएं लोन की किस्त साप्ताहिक जमा करती थीं। इसकी वसूली के लिए तखतपुर क्षेत्र के भकुर्रा नवापारा में रहने वाला आलोक पटेल (22) आता था। इसी दौरान उसकी पहचान आलोक से हुई थी। उसने किशोरी से दोस्ती कर शादी करने का आश्वासन दिया। 

इसके बाद उसे अपने दोस्त के किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। दोस्ती का फायदा उठाते हुए युवक उसे घुमाने के बहाने ले जाकर अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसने किशोरी से शादी करने से इंकार कर दिया साथ ही उसने नाबालिग से बातचीत भी बंद कर दी। 

किशोरी ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर कोटा थाने में शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपित युवक को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH