छत्तीसगढ़ में बर्बरता की हद , नाबालिग से गैंगरेप के बाद गला रेता , शरीर पर मिले सिर्फ जूते और मोजे

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बर्बरता की हद , नाबालिग से गैंगरेप के  बाद गला रेता , शरीर पर मिले सिर्फ जूते और मोजे
राजनांदगांव 23 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ में 9वी की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी बर्बर हत्या का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला राजनांदगांव जिले का है. मृतक छात्रा 19 जुलाई को स्कूल के बाद लापता हो गई थी. इसके अलगे दिन लड़की का एक माओवादी इलाके में नग्न हालत में क्षत-विक्षत शव मिला था. पुलिस ने बताया कि नाबालिग का गला भी कटा हुआ था. छात्रा आमतौर पर ढ़ाई बजे तक घर आ जाती थी, लेकिन उस दिन वह स्कूल से वापस ही नहीं लौटी. पुलिस फिलहाल इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

अंग्रेजी वेबसाइट TOI में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि 16 साल की छात्रा का शव बरामद करना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी. इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से जांच में रुकावटें पैदा हो रही थीं. राजनांदगांव के SP प्रफुल्ल ठाकुर ने TOI को बताया कि लड़की के माता-पिता ने 19 जुलाई की रात को उसके लापता होने की सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि अगले दिन छात्रा का शव सबसे खतरनाक और सुनसान स्थानों में से एक डोंगरगढ़ में डंगोरा बांध के पास मिला, जिसे एक चरवाहे ने देखा था. यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. जब पुलिस को शव मिलने की जानकारी मिली तो पुलिस ने सभी सुरक्षा सावधानियों के साथ एक दल को वहां भेजा और छात्रा का शव बरामद किया. छात्रा के तन पर सिर्फ जूते और मोजे थे. रेप करने के बाद उसका गला रेत दिया गया था. SP ने बताया कि इसकी पूरी संभावना है कि लड़की का गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या की गई थी और बाद में उसका शव करीब 50 मीटर झाड़ियों में घसीटा गया होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को CCTV फुटेज मिले हैं, जिसमें छात्रा मोटरसाइकिल पर एक युवक के साथ पीछे बैठी हुई दिखाई दे रही है. इस बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी. पुलिस घटना वाले दिन घटनास्थल के पास मिले फोन नंबरों की भी गहनता से जांच कर रही है।

सोर्स - tv9

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH