गांव से 08 किलोमीटर दूर नदी में मिली लापता दो मासूम बहनों की लाश , माँ पर है हत्या का शक

बिलासपुर , 23-07-2022 4:47:11 AM
Anil Tamboli
गांव से 08 किलोमीटर दूर नदी में मिली लापता दो मासूम बहनों की लाश , माँ पर है हत्या का शक
बिलासपुर 22 जुलाई 2022 -  पचपेड़ी क्षेत्र के आमगांव सकेत से लापता दो बहनों में से एक की लाश शुक्रवार को नदी में मिली। इसके कुछ देर बाद ही छोटी बहन की लाश भी नदी किनारे ही मिल गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट मिलने पर दोनों बहनों की मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस को उनकी मां पर संदेह है। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण मां से पुलिस ने पूछताछ नहीं की है। पचपेड़ी क्षेत्र के आमगांव सकेत निवासी गौतम निषाद राजमिस्त्री हैं। बुधवार की रात वे अपनी पत्नी और दो बेटी आरवी (5) और अनिका (2) के साथ घर में सो रहे थे।

गुरुवार की सुबह जब वे जागे तो दोनों बेटियां गायब थीं। उन्होंने अपनी बेटियों की तलाश आसपास में की। इसके बाद गांव वालों को घटना की जानकारी देकर बच्चियों की तलाश करते रहे। बच्चियों के नहीं मिलने पर शाम को पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी गई। दो मासूम के गायब होने की सूचना पर टीआइ मोहन भारद्वाज अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। स्वजन से प्राथमिक पूछताछ के बाद उन्होंने बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की तीन टीम बच्चियों की तलाश कर रही थी।

वहीं, ग्रामीण भी अलग-अलग टोलियों में दोनों बहनों खोज रहे थे। शुक्रवार की सुबह बड़ी बेटी आरवी की लाश डोढ़की एनीकट के पास मिली इसके बाद पुलिस और SDRF की टीम ने अपनी तलाश तेज कर दी। मौके से दो किलोमीटर दूर ग्राम मनवा में छोटी बहन अनिका की लाश मिल गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पीएम रिपोर्ट से दोनों के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

दो बहनों के गायब होने की सूचना पर पुलिस की टीम गांव में उनकी तलाश कर रही थी। इधर पुलिस की एक टीम मां को थाने लेकर आ गई। पूछताछ के दौरान महिला अलग-अलग बयान दे रही थी। इसके कारण पुलिस को उस पर संदेह है। पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया है। शनिवार को उससे एक बार फिर पूछताछ की जाएगी।

ASP गरिमा द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद दोनों बहनों की मां से पूछताछ की गई है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण छोड़ दिया गया है। महिला पर संदेह है। इसके कारण उससे आगे पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH