रेप पीड़िता की FIR लिखने के एवज में थानेदार ने की 05 लाख और शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप पीड़िता की FIR लिखने के एवज में थानेदार ने की 05 लाख और शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड
नैनीताल 22 जुलाई 2022 -  एक महिला ने जब FIR पर कार्रवाई करने की बात कही, तो थानेदार ने शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही 05 लाख रुपये की डिमांड रखी. अब नैनीताल पुलिस के मुखानी थाने में तैनात तत्कालीन थानेदार दीपक बिष्ट के खिलाफ इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है. सरकार ने कोर्ट में बताया कि आरोपी दारोगा दीपक बिष्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में दारोगा पर धमकी देने का आरोप भी है. बहरहाल अब इस मामले में आज शुक्रवार को फैसला आ सकता है।

करीब तीन महीने पहले एक पीड़ित महिला ने 26 अप्रैल को मुखानी थाने में तरुण साह के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था. पीड़िता ने कहा था, तरुण साह ने उनके साथ दुष्कर्म किया और मारने की धमकी दे रहा है. आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने बताया कि पति के बीमार होने पर हर हफ्ते तीन दिन डायलिसिस कराने के हालात के बीच तरुण साह ने मजबूरी का फायदा उठाकर जबरन उससे संबंध बनाए. इस पूरे मामले में हाईकोर्ट में तरुण साह की याचिका पर सुनवाई हुई, तो पीड़िता की तरफ से कोर्ट में दारोगा दीपक बिष्ट पर भी तरुण साह के दबाव में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए गए।

दरोगा दीपक बिष्ट पर आरोप लगे कि उसने तरुण साह पर कार्रवाई करने के लिए पीड़िता से जबरन संबंध बनाने की डिमांड के साथ ही 05 लाख रुपये की घूस भी मांगी. यही नहीं, दीपक बिष्ट ने दूसरी पार्टी के वकील को भी देख लेने की धमकी दी. कोर्ट ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी थी. बुधवार सुबह सरकार ने कहा कि आरोपी दारोगा पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन कोर्ट इस बात से संतुष्ट नहीं दिखी।

इधर, इस मामले में साह के वकील महेन्द्र पाल ने कहा कि पीड़िता ने तरुण साह पर गलत आरोप लगाए हैं क्योंकि 3-4 साल से इनके बीच फिजिकल रिलेशन थे, तो FIR अब क्यों की गई. कोर्ट रूम में जज साहब इसे लेकर भी चिंता में दिखे कि कोई दारोगा किसी वकील को देख लेने की धमकी कैसे दे सकता है. बहरहाल, साह के वकील ने कोर्ट से 2 दिन का समय लिया था जिसके बाद कोर्ट ने 22 जुलाई को पहले केस के तौर पर इस मामले की सुनवाई तय की है. गौरतलब है कि तरुण साह NSUI के पूर्व नगर अध्यक्ष हैं।

18

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH