12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी नितिन खत्री गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी नितिन खत्री गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही
उज्जैन 22 जुलाई 2022 -  लोकायुक्त ने गुरुवार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी नितिन खत्री को उसके महाकाल वाणिज्य केंद्र स्थित निजी कार्यालय से गिरफ्तार किया है। आरोपित पटवारी ने LIC से सेवानिवृत्त अधिकारी से जमीन की नपती व नामांतरण के एवज में घूस मांगी थी। 9 माह से आरोपित पटवारी उसे परेशान कर रहा था। 

लोकायुक्त निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि हरिओम विहार कालोनी निवासी रवींद्र देशपांडे LIC से सेवानिवृत्त हैं। देशपांडे ने कुछ समय पूर्व पत्नी रेणुका के नाम पर मोहनपुरा में करीब पौने दो बीघा जमीन खरीदी थी। जिसका नामांतरण व नपती करने के लिए देशपांडे ने 09 माह पूर्व आवेदन दिया था। मगर पटवारी नितिन खत्री ने रविन्द्र देशपांडे से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। इस पर देशपांडे ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। 

रविन्द्र देशपांडे ने पटवारी से रिश्वत की राशि कुछ कम करने के लिए कहा था। दोनों के बीच 12 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। जिसकी रिकार्डिंग लोकायुक्त ने करवा ली थी। चुनाव डयूटी के कारण पटवारी रुपये नहीं ले पा रहा था। गुरुवार को पटवारी नितिन ने देशपांडे को रुपये लेकर अपने महाकाल वाणिज्य केंद्र स्थित निजी आफिस में बुलाया था। जहां जैसे ही देवेन्द्र देशपांडे ने रिश्वत के 12 हजार रुपये पटवारी नितिन खत्री को दिए लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने आरोपित को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके पास से घूस के रुपये जब्त कर लिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH