गुरुवार को छत्तीसगढ़ में हुई ऐसी बारिश की डूब गया कलेक्टर बंगला , तैरने लगे घरों में बर्तन

बिलासपुर , 22-07-2022 8:27:27 AM
Anil Tamboli
गुरुवार को छत्तीसगढ़ में हुई ऐसी बारिश की डूब गया कलेक्टर बंगला , तैरने लगे घरों में बर्तन
बिलासपुर 21 जुलाई 2022 -  गुरुवार शाम छह बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। तेज वर्षा ने बिलासपुर शहर को जलमग्न कर दिया। स्थिति यह कि कलेक्टर बंगला तक डूब गया। कालोनियों में घुटनों तक पानी भर गया। निचली बस्तियों के घरों में बर्तन तैरने लगे। श्रीकांत वर्मा मार्ग, पुराना बस स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक, तोरवा व विनोबा नगर, व्यापार विहार मार्ग में पानी भरने से कई वाहन फंस गए। यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वर्षा ने नगर निगम के सभी दावों की पोल खोल दी।

राजेंद्र नगर, अज्ञेय नगर, विनोबा नगर, विद्यानगर, मगरपारा, मंझवापारा, मित्र विहार कालोनी और सरकंडा क्षेत्र के साथ ही दर्जनों कालोनियों में नालियों के ओवरफ्लो होने से पानी घरों तक पहुंच गया। पहली बार जवाली नाला उफान पर आ गया। पानी घरों में घुस गया। व्यापार विहार की स्मार्ट रोड, नर्मदा नगर, नेहरू नगर जैसे कई इलाकों में पहले बार जल भराव की समस्या हुई। शहर में पानी निकासी की पूरी व्यवस्था ठप हो गई। रिंग रोड दो पर बनी पत्रकार कालोनी में पानी भर गया। ऐसे में जतिया तालाब के मेड़ को तोड़कर पानी उस तक ले जाना पड़ा।

तेज वर्षा के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में लाइट भी बंद रही। इधर कलेक्टर बंगला में पानी भरने के बाद अधिकारियों के बीच खलबली मच गई। निगम के अधिकारी मोटर पंप से पानी निकालने लगे। बता दें कि हाल ही में हुए कलेक्टरों के तबादले के बाद पूर्व कलेक्टर डा.सारांश मित्तर रायपुर चले गए हैं। लेकिन, उन्होंने अभी तक बंगला खाली नहीं किया है। इसके चलते नवपदस्थ कलेक्टर सौरभ कुमार अभी सर्किट हाउस में रह रहे हैं।

महापौर रामशरण यादव को जैसे ही पता चला कि शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तुरंत लोगों की समस्या से रूबरू होने निकल पड़े। नालियों की सफाई से लेकर मोटर पंप से पानी निकालने जुटे रहे। बता दें कि इस वर्षा ने निगम के सभी दावों की पोल खोल दी है। स्मार्ट सिटी की यह दुर्दशा देखकर लोग भी चुप नहीं बैठे। इंटरनेट मीडिया में फोटो और वीडियो वायरल कर देश-दुनिया को बिलासपुर की व्यवस्था दिखाते रहे ताकि सरकार नींद से जाग सके।
गुरुवार को छत्तीसगढ़ में हुई ऐसी बारिश की डूब गया कलेक्टर बंगला , तैरने लगे घरों में बर्तन

ताज़ा समाचार

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH