09 महीने की गर्भवती को ट्रक ने कुचला , सड़क पर दिया नवजात को जन्म , 25 जुलाई को होने वाली थी डिलीवरी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
09 महीने की गर्भवती को ट्रक ने कुचला , सड़क पर दिया नवजात को जन्म  , 25 जुलाई को होने वाली थी डिलीवरी
फिरोजाबाद 21 जुलाई 2022 - उत्‍तरप्रदेश के फिरोजाबाद से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना का दुखद पहलू यह भी है कि महिला नौ माह का गर्भ पूरा कर चुकी थी। हादसे में उसे प्रसव हो गया और नवजात शिशु का जन्‍म सड़क पर हुआ। जब शिशु दुनिया में कदम रखकर रो रहा था उसी समय उसकी मां ने दम तोड़ दिया। 

इस दुखद घटना को देख सभी की आंखें नम हो गईं। यह दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे का है। डेढ़ साल पहले आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के चमोली में ब्याही 20 साल की कामिनी 09 माह की गर्भवती थी। बुधवार को वह अपने पति राजू के साथ बाइक पर बीमार चाचा को देखने मायके आ रही थी। राजू आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक कर रहा था, उसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे युवक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजू की बाइक अनियंत्रित हुई और कामिनी गिरकर डंपर के पहिए के नीचे आकर कुचल गई। पति राजू दूसरी तरफ गिरा।

फिरोजाबाद के नारखी के कोटला की रहने वाली 20 वर्षीय कामिनी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के चमोली निवासी राजू के साथ हुई थी। कामिनी गर्भवती हुई तो परिवार में खुशियां छाई। गर्भावस्था की जांच के दौरान डाक्टर ने सब ठीक बताया था। प्रसव की संभावित तारीख 25 जुलाई दी गई थी, लेकिन उससे पहले दुर्घटना हो गई। घटना के बाद मायके और ससुराल वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के कुचलते ही प्रसव हो गया और शिशु के रोने की आवाज आने लगी। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। आनन-फानन में पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस से नवजात को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया और उपचार शुरू कराया। वहीं कामिनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इंस्पेक्टर फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि चालक डंपर को छोड़कर भाग गया है। डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
09 महीने की गर्भवती को ट्रक ने कुचला , सड़क पर दिया नवजात को जन्म  , 25 जुलाई को होने वाली थी डिलीवरी

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH