पिता की जीत की खुशी में बेटे को आया हार्टअटैक , हॉस्पिटल पहुँचने से पहले हुई मौत , जीत की खुशी मातम में बदली

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता की जीत की खुशी में बेटे को आया हार्टअटैक , हॉस्पिटल पहुँचने से पहले हुई मौत , जीत की खुशी मातम में बदली
सतना 21 जुलाई 2022 -  सतना में नगरीय निकाय के दूसरे चरण की मतगणना के दौरान मैहर में पार्षद की जीत की खुशी शोक में बदल गई। वार्ड क्रमांक तीन से नव निर्वाचित हुए पार्षद रामू कोल के 40 वर्षीय पुत्र कृष्णा कोल को पिता की जीत की इतनी खुशी हुई कि वह सहन नहीं कर सका और उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इस हृदयघात की वजह से उसकी मौत हो गई जिसके कारण नवनिर्वाचित पार्षद की जीत की खुशी मातम में बदल गई।

दरअसल मैहर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 03 से कांग्रेस के पार्षद के रूप में रामू कोल निर्वाचित हुए। मतगणना के परिणाम आने का कुछ ही समय बीता था और सभी डीजे की धुन और ढोल नगाड़े लेकर विजयी जुलूस की तैयारी कर रहे थे।

मतगणना के वक्त रामू कोल के बेटा कृष्णा घर पर था और पिता की जीत की जानकारी पाकर उसने लोगों को बुला कर मिठाई बांटी और बैंड बाजा व डीजे के लिए पैसे दिए और तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान वह घर पर खुद कपड़े बदलने चला गया। तभी उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचानक गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार उसकी मौत हार्टअटैक की वजह से हुई है।

इस घटना के बाद एक ओर जहां खुशी का माहौल था। लोगों की शुभकामनाएं आ रही थीं दूसरी ओर प्रत्याशी के बेटे की मौत हो जाने के बाद अब लोग बधाई देने की बजाए दुख प्रकट कर रहे हैं। पिता की जीत के जश्‍न के बीच बेटे की मौत की खबर से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा पड़ा है। जिसने भी यह खबर सुनी वह स्तब्ध रह गया। जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्णा कोल के दो पुत्र है जिसमें 22 वर्षीय राज कोल , 16 वर्षीय जय कोल और एक 19 वर्षीय पुत्री सुभद्रा कोल है। उनकी पत्नी का नाम गुड़िया कोल है जो अपने पति की मौत की खबर पाकर स्तब्ध हो गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH