छत्तीसगढ़ के विधायक की पत्नी और भाई को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस , जाने क्या है मामला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के विधायक की पत्नी और भाई को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस , जाने क्या है मामला
बिलासपुर 21 जुलाई 2022 -  दुर्ग-भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी श्रुति यादव व भाई धर्मेंद्र यादव को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने कहा है। यह नोटिस दुर्ग में हाउसिंग बोर्ड की जमीन उन्हें आवंटित करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दी गई है। 

दुर्ग के मेहरबान सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का कालीबाड़ी चौक में 1410 एकड़ व्यावसायिक भूखंड है। इसे बेचने के लिए बोर्ड ने 30 सितंबर 2021 को दो अखबारों में विज्ञापन दिया, साथ ही वेबसाइट पर इसे प्रकाशित किया। वेबसाइट में बताया गया था कि प्रत्येक 15 दिन में ऑफर खोला जाएगा जबकि अखबार में बताया गया था कि ऑफर प्रत्येक शुक्रवार को खुलेगा। 

इस भूखंड के लिए डॉ. श्रुति यादव ने हाउसिंग बोर्ड में आवेदन जमा किया। हाउसिंग बोर्ड ने 15 दिन वाले नियम का हवाला देते हुए डॉ. श्रुति का आवेदन निरस्त कर दिया, जबकि 30 सितंबर को अखबारों में ऐसा प्रकाशित नहीं किया गया था। उनका आवेदन निरस्त करने के बाद धर्मेंद्र यादव के आवेदन को स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद श्रुति यादव ने एक नया आवेदन दिया जिसमें मालिकाना हक में अपना नाम भी जोडऩे का निवेदन किया गया था। हाउसिंग बोर्ड ने इस आवेदन को स्वीकार करते हुए 15 नवंबर 2021 को उनका भी नाम जोड़ दिया। 

कोर्ट में याचिकाकर्ता ने कहा है कि श्रुति यादव विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी हैं और धर्मेंद्र यादव विधायक के भाई हैं। इसलिए नियमों को खिलाफ जाकर उनका आवेदन स्वीकार किया गया। उन्हें विज्ञापन में बताए गए क्षेत्रफल से अधिक भूखंड का आवंटन भी किया गया है। इस जमीन का बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपये है, जबकि बोर्ड ने इसे 2.52 करोड़ रुपये में बेच दिया। याचिकाकर्ता ने कहा है कि पूर्व में उन्होंने इस मामले की शिकायत राज्यपाल से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH