शराबी पति ने बीच सड़क पर पत्नी के साथ कि हैवानियत की सारी हदें पार , लोग बचाने की जगह बनाते रहे वीडियो

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराबी पति ने बीच सड़क पर पत्नी के साथ कि हैवानियत की सारी हदें पार , लोग बचाने की जगह बनाते रहे वीडियो
आगरा 21 जुलाई 2022 -  आगरा में एक महिला की पिटाई का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अरसेना निवासी महिला को उसके पति ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। उस पर डंडे बरसाए। उसे जमीन पर घसीटा भी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है आरोपी पति फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि घटना 14 जुलाई की है। अब घटना का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है। पहले भी इस मामले की शिकायत हो चुकी है। पत्नी की पिटाई करने के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़ित महिला मायके में रह रही है।

जानकारी के मुताबिक आगरा की रहने वाली कुसुमा देवी की शादी 17 साल पहले गांव अरसेना निवासी श्याम बिहारी से हुई थी। पीड़िता के अनुसार पति शराब पीने का आदी है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। 13 जुलाई को भी श्याम बिहारी ने उसकी पिटाई की।  

पति की पिटाई से पीड़ित कुसुमा ने थाना सिकंदरा में शिकायत कर दी। जब कुसुमा घर लौटी तो पति ने हद पार कर दी। आरोपी ने कुसुमा को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में श्याम बिहारी पत्नी कुसमा को डंडे से पीटता  दिखाई दे रहा है। कुसुमा के हाथ खंभे से बंधे हुए हैं। वहीं पास में खड़े कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं, लेकिन कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आता।

पति की प्रताड़ना से पीड़ित कुसुमा ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़िता फिलहाल अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 
शराबी पति ने बीच सड़क पर पत्नी के साथ कि हैवानियत की सारी हदें पार , लोग बचाने की जगह बनाते रहे वीडियो

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH