ममता हुई शर्मसार , कलयुगी माँ ने पैदा होते ही नवजात को दफनाया , पुलिस ने बरामद की लाश

धमतरी , 21-07-2022 6:16:37 AM
Anil Tamboli
ममता हुई शर्मसार , कलयुगी माँ ने पैदा होते ही नवजात को दफनाया , पुलिस ने बरामद की लाश
धमतरी 20 जुलाई 2022 -  एक मां द्वारा अपने नवजात शिशु को दफनाने का मामला सामने आया है। सोमवार को अलसुबह दफनाते समय लोगों की नजर उस पर पड़ी, तब यह खबर पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह मामला शहर के टिकरापारा क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 09 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि खपरी तालाब पार निवासी एक महिला ने नवजात शिशु को दफनाया है। खबर पाकर तत्काल कोतवाली से SI सुभाष लाल दलबल के साथ वहां पहुँचे और संबंधित महिला को लेकर घटनास्थल पर गए। इसके बाद उक्त महिला ने गड्ढा खोदकर निकाला तो वहां एक नवजात शिशु का शव मिला। इसे बरामद कर पुलिस थाने ले आई बताया गया है कि नवजात शिशु लड़की है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह अवैध संबंध का परिणाम होगा। बताया गया है कि महिला शादीशुदा है तथा अपने पति से अलग रहती है। कुछ महीने पहले उक्त महिला की थाने में गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। इसे पुलिस ने पतासाजी कर ढूंढ निकाला था। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे महिला को पेट में दर्द हो रहा था। इसके बाद बच्चा को गिराने के लिए उसने दवाई का सेवन किया, जिसके बाद बच्चा गिर गया। पश्चात नवजात शिशु को आसपास कहीं फेंकने की कोशिश भी की।

बस्ती में कुछ लोगों को पता चला तो इसका विरोध किया। इसके बाद महिला घर से दूर सेन समाज भवन के पास जाकर सूनसान इलाका में दफना दिया। बहरहाल, पुलिस ने नवजात शिशु का शव पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है। उधर, शार्ट पीएम रिपोर्ट में डाक्टर ने बताया कि प्रसव के बाद बच्चा जीवित था। पुलिस ने धारा 315 के तहत अपराध दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH