युवक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 08 लाख मांगने वाली युवती गिरफ्तार

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 08 लाख मांगने वाली युवती गिरफ्तार
अंबिकापुर 20 जुलाई 2022 -  सरगुजा जिले की गांधीनगर थाना पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है जिसने पहले तो युवक से दोस्ती की,फिर उसे फंसाने की धमकी देकर 08 लाख रुपये की मांग करने लगी। रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर इंटरनेट मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम में फर्जी एकाउंट बनाकर युवक और उनके स्वजन को बदनाम करने आपत्तिजनक पोस्ट करने लगी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाया गया पुलिस ने युवती से मोबाइल जब्त कर रिमांड पर भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार शहर के मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक युवती ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के एक युवक से पहले दोस्ती की थी युवती अपनी बीमारी का बहाना बनाकर युवक को इलाज के लिए दूसरे शहर ले गई और युवक से रुपये भी खर्च करवाये युवक ने स्वजन को सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया।स्वजन उसे वापस शहर लेकर आये। 

आरोप है कि यहां आने के बाद युवती द्वारा युवक से संपर्क के लिए मोबाइल पर फोन करना शुरू किया और 08 लाख रुपये की मांग करने लगी युवक का फोन उसकी मां द्वारा उठाने पर मां को भी धमकाना प्रारंभ कर दिया और पैसे नहीं देने पर युवक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। 

पुलिस के मुताबिक युवती ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवक और उसके परिवार के लोगों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट भी किया जाने लगा। युवती की हरकतों से तंग आकर युवक के स्वजन गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पहल की और उन्होंने  पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से युवती को थाने बुलाया। यहां महिला पुलिस कर्मियों द्वारा युवती का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की गई तो सारे आरोप सही पाए गए इसी आधार पर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH