इस तरह अमीरजादों को हनीट्रैप में फंसा कर लुटता था गैंग , हनीट्रैप गैंग का हुआ खुलासा ,,

देश , 15-07-2020 12:30:10 AM
Anil Tamboli
इस तरह अमीरजादों को हनीट्रैप में फंसा कर लुटता था गैंग , हनीट्रैप गैंग का हुआ खुलासा ,,
अहमदाबाद 14 जुलाई 2020 - पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए ऐंठने वाली गैंग का पर्दाफाश किया। एक युवती समेत गैंग के छह लोग पकड़े गए। पांच पुरुष थे, जो युवती को आगे करके अमीर लोगों को जाल में फंसाकर लूटते थे। उन्होंने प्रह्लादनगर इलाके के एक एस्टेट ब्रोकर को निशाना बनाया। साजिश के तहत युवती को उसके पास भेजा। वह करीब 45 मिनट ब्रोकर के साथ कार में घूमी। उसी बीच उसने गैंग के अन्य मेंबर्स को पास बुला लिया।

फिर ब्रोकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए और 10 लाख रु. मांगे थे। जबरन छीना-झपटी में उन्होंने ब्रोकर के एटीएम से 1 लाख निकाल लिए। साथ ही और ढाई तोले की सोने का चैन भी लूट ली। किसी तरह उस ब्रोकर ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गई। सोला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जिस ब्रोकर को निशाना बनाया गया वह मनन पारेख था।

हनी ट्रैप में फंसाकर फिरौती मांगने वाली गैंग के सदस्य।
मननभाई पारेख अहमदाबाद में सेटेलाइट एरिया का निवासी है। वह एस्टेट ब्रोकर का काम करता है। बीते 12 जून को मननभाई को अनजाने नंबर से फोन आया था। उधर से बोल रही महिला ने अपना नाम मानसी बताया था। तब से ही दोनों के बीच बात होने लगी। जिसके उपरांत मानसी ने 16 जून के दिन मनन भाई को जायडस अस्पताल के पास मिलने के लिए बुलाया था। वहां दोनों साथ में अकेले घूमे। मनन का कहना है कि, उसी रोज मानसी ने अपने साथ के लोगों को बुला लिया। छेड़छाड़ के आरोप लगाकर मामला रफादफा करने के लिए 10 लाख रु. मांगने लगे।

10 लाख देने में असमर्थता जताए जाने पर पूरा सौदा पांच लाख रुपए में तय हुआ। इतनी रकम के लिए मननभाई ने अपने कई दोस्तों को फोन किया, लेकिन कोई व्यवस्था हुई नहीं। तब उस युवती समेत गैंग के लेागों ने एटीएम से एक लाख रुपए निकाल लिए और ढाई तोले की सोने की चेन भी लूट ली। उस घटना के पांच दिन बाद मनन को फोन पर फिर रकम के लिए धमकियां देना शुरू कर दीं। आखिर में मनन थाने पहुँचा और बताया कि हनीट्रैप में फंसने की शिकायत दर्ज कराई ।
इस तरह अमीरजादों को हनीट्रैप में फंसा कर लुटता था गैंग , हनीट्रैप गैंग का हुआ खुलासा ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH