छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग , ट्रेलर चालक की जल कर मौत
बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
बिलासपुर 19 जुलाई 2022 - बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र में बेलमुंडी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर और ट्रक में आग लग गई। इससे ट्रेलर चालक की जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान शिव यादव निवासी बिहार के रूप में की गई है।
















