किन्नर के साथ था सुरक्षाकर्मी का अवैध संबंध , राज खुलने की डर से उठाया खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
किन्नर के साथ था सुरक्षाकर्मी का अवैध संबंध , राज खुलने की डर से उठाया खौफनाक कदम
बैतूल 19 जुलाई 2022 -  सारनी कस्‍बे में स्थित नर्सरी में तैनात सुरक्षा कर्मी हरिओम चौरे ने शुक्रवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को सुबह नर्सरी में एक और लाश पड़ी मिली। पुलिस ने विवेचना की तो पता चला कि लाश निक्की नाम के किन्‍नर की है। जांच में सामने आया कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। जिस रस्सी से सुरक्षा कर्मी ने फांसी लगाई थी, उसी से निक्की का गला घोंटने के प्रमाण मिले हैं।

सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि हरिओम के निक्की नाम के किन्‍नर से अनैतिक संबंध थे। निक्की नागपुर से अक्सर सारनी आता था। शुक्रवार रात में दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद निक्की ने अपने हाथ में स्वयं चोट पहुंचाकर डायल 100 को फोन कर दिया कि हरिओम ने उसके साथ मारपीट की है। निक्की ने अपना पता नही बताया और मोबाइल बन्द कर लिया। इससे डायल 100 की टीम कुछ नही कर पाई। सुबह हरिओम की लाश नर्सरी में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई। इससे यह कयास लगाया जा रहा था कि बदनामी के डर से उसने फांसी लगा ली।

रविवार को जब निक्की का तीन दिन पुराना शव मिला तो पूरी स्थिति सामने आ गई। थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने आशंका जताई है कि हरिओम के निक्की नामक व्यक्ति से अनैतिक संबंध की बात उजागर होने के कारण निक्की की हत्या गला घोटकर लाश को नर्सरी के पीछे फेंक दी होगी। जिस रस्सी से हरिओम ने फांसी लगाई थी, उसी रस्सी के टुकड़े से निक्की का गला घोटा गया है। रस्सी का टुकड़ा मृतक के गले में मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH