बलोदा में पानी के तेज बहाव में बलेरो बहा , तीन लोग थे बलेरो में सवार , प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बलोदा में पानी के तेज बहाव में बलेरो बहा , तीन लोग थे बलेरो में सवार , प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की
उज्जैन 19 जुलाई 2022 -  मानसून में बारिश के चलते देश के तमाम हिस्सों में नदी-नाले उफान पर हैं. भारी बारिश के बीच कई हादसों की खबरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बोलेरो गाड़ी को उफनती नदी में बहते हुए देखा जा सकता है. पानी का बहाव इतना तेज था कि इतनी भारी होने के बावजूद भी बलेरो किसी कागज-पत्ते की तरह बहती चली गई।

एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल की पड़ताल में पता चला है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले स्थित महिदपुर तहसील का यह वीडियो है. तहसील मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर बलोदा गांव के पहले बनी पुलिया पर एक बोलेरो बह गई. गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार लोगों ने समय पर निकलकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. ऐसे में बालोदा गांव के नाले में भी पानी बढ़ रहा था. इस दौरान महिदपुर से उज्जैन जा रही एक बोलेरो पुलिया के करीब पहुंची, जहां पहले तो ड्राइवर ने गाड़ी को निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी देख किनारे पर ही रुक गया. इसी दौरान बुलेरो बंद हो गई और पानी का स्तर भी बढ़ने लगा. ऐसे में उसमें सवार लोग जल्दी जल्दी बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर बाहर निकल गए. वहीं, कुछ ही देर में देखते ही देखते गाड़ी पानी बढ़ने के साथ बहाव में बहने लगी. जो कुछ समय बाद पानी के प्रवाह में आगे बढ़ गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बुलेरो में 3 लोग सवार थे. वीडियो में आप तेज बहाव में बुलेरो को नदी की धार की दिशा में बहते हुए आसानी से देख सकते हैं. वीडियो देख ऐसा लगेगा कि जैसे गाड़ी पानी पर चल रही हो. पता हो कि मध्य प्रदेश में तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं और उसी की वजह से तमाम ऐसे मार्ग जो नदी-नालों के ऊपर से गुजरते हैं, वहां पानी के तेज बहाव से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि तेज बहाव के चलते चंद सेकंड में कैसे जीप बहकर चली जाती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH