राष्ट्रपति चुनाव में कॉंग्रेस के इस विधायक ने की क्रॉस वोटिंग , खुल कर कहा मैंने NDA प्रत्यासी को वोट दिया है
मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
भोपाल 19 जुलाई 2022 - राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस विधायक ने क्रास वोटिंग की। बड़वाह से विधायक सचिन बिरला ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में हूं। हम सबके लिए यह ऐतिहासिक क्षण था देश के सबसे गरीब वर्ग को मौका मिला है।
सचिन बिरला खंडवा लोकसभा उपचुनाव के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा में दो बार आवेदन कर चुकी है। हालांकि, दोनों बार विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम आवेदन निरस्त कर चुके हैं, इसलिए वे तकनीकी आधार पर कांग्रेस विधायक दल के ही सदस्य माने जाते हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सुबह दस बजे से विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान प्रारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह सहित अन्य विधायकों ने मतदान किया। दलीय स्थिति के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा के 127, कांग्रेस के 96, बसपा दो, सपा एक और चार निर्दलीय विधायक है।
मतदान सुबह दस बजे से प्रारंभ हुआ और सबसे अंत में कांग्रे्रस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मतदान किया। भाजपा के सभी 127 विधायकों ने डेढ़ बजे तक मतदान कर दिया था लेकिन कांग्रेस के कुछ विधायक विलंब से पहुंचे।
ND
















