दोहरे हत्‍याकांड से दहला सेमरा , पति ने 05 साल की बेटी के सामने की पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोहरे हत्‍याकांड से दहला सेमरा , पति ने 05 साल की बेटी के सामने की पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या
भोपाल 19 जून 2022 -  अशोका गार्डन के कैलाश नगर सेमरा में सोमवार रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण महिला का अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन में आकर रहने लगी थी। जिससे पति नाराज था। पति ने पांच साल की बेटी के सामने वारदात को अंजाम दिया।इस दौरान उसने दोनों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक पीपल धार थाना शमशाबाद जिला विदिशा निवासी 22 वर्षीय अरुणा बाई उर्फ रचना पति सुनील मालवीय गृहणी है। वह अपने पति सुनील को छोड़कर पिछले एक माह से अशोक गार्डन के कैलाश नगर सेमरा में अपने प्रेमी 25 वर्षीय राजेंद्र मालवीय निवासी गागरबाड़ा मंडीदीप रायसेन के साथ लिव इन में रह रही थी। इस बात की जानकारी जब अरुणा के पति सुनील मालवीय को लगी तो उसने दोनों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसमें पता लगाया कि राजेंद्र और अरुणा कैलाश नगर सेमरा में रह रही थी।

TI आलोक श्रीवास्तव ने बताया की अरुणा का पहला पति सुनील मालवीय तीन दिन से रेकी कर रहा था। उसने पता लगाया था की दोनों का बाहर से काम करने के बाद शाम 6.30 बजे वापस घर आते हैं। सोमवार को कैलाश नगर सेमरा कमल आटा चक्की के पास वह घात लगाकर बैठ गया था। जैसे ही अरुणा और उसका प्रेमी राजेंद्र मालवीय बाइक पर सवार पांच साल की बेटी के साथ निकले। वैसे ही राजेंद्र ने पीछे से डंडे और चाकू से उन पर हमला कर दिया। इससे अरुणा और राजेंद्र जमीन पर गिर गए। बाद में आरोपित ने पहले राजेंद्र की गला रेतकर हत्या की और उसके बाद पेट में चाकू मारा। बाद में अरुणा के पेट में चाकू मारकर दोनों की हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपित भागने की फिराक में था। उससे पहले ही कमलेश लोधी ने आरोपित सुनील मालवीय को पकड़ लिया उसके साथ मदन सिंह नाम का एक व्यक्ति और था। दोनों ने मिलकर आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH