बिजली का बिल आया ज्यादा तो हाईटेंशन तार पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा युवक

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिजली का बिल आया ज्यादा तो हाईटेंशन तार पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा युवक
कौशांबी 19 जुलाई 2022 -  जनपद में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां एक युवक बिजली बिल ज्यादा आने पर वह बिजली टावर पर चढ़ गया. धीरे-धीरे युवक बिजली के नंगे तारों पर चलने लगा. हालांकि बिजली नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. युवक की इस हरकत को देखकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने 6 घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद जाल के जरिये युवक को नीचे उतारा गया.

जानकारी के मुताबिक, सराय अकिल थाना क्षेत्र के नंदा के पूरा गांव के रहने वाले अशोक कुमार खेती किसानी कर अपने घर का भरण पोषण करते हैं. तीन साल पहले सौभाग्य योजना के अंतर्गत अशोक को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिला था. तब से वह लगातार बिल जमा करता आ रहा है. शनिवार को अशोक के घर 8 हजार 700 रुपये का बिजली बिल पहुंच गया. इससे परिवार वालों सदमे में आ गए. अशोक की पत्नी मोहनी देवी का आरोप है कि 8 हजार से ज्यादा का बिल देखकर अशोक की दिमागी हालत खराब हो गई.

इसके बाद रविवार को धान की रोपाई करने के लिए वह खेतों में चली गई, तभी उसे पता चला कि उसका पति अशोक बिजली के टावर पर चढ़ा हुआ है. जब वह मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि अशोक खुली हाईटेंशन तारों पर चल रहा है. अशोक की हरकतों को देखते हुए घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों ने मामले की सूचना सराय अकिल पुलिस को दी. मौके पर सीओ चायल श्यामकांत और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना सराय अकिल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने अशोक को समझा-बुझाकर उतारने का प्रयास किया. जब अशोक नीचे उतरने के लिए नहीं राजी हुआ तो पुलिस ने तार के नीचे एक जाल लगवा दिया, जिसके बाद पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम के साथ मिलकर घंटो कड़ी मशक्कत के बाद जाल के माध्यम से अशोक को नीचे उतारा. इसके बाद जाकर पुलिस टीम और अन्य लोगों ने राहत की सांस लिया.

वहीं, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि युवक कई घंटों से हाईटेंशन तारों पर चल रहा था, जिसे पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद सकुशल नीचे उतार लिया है. उसकी दिमागी हालत भी सही है. युवक को इलाज और अन्य जांचों के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH