फोरलेन हाइवे पर मवेशी को बचाने के चक्कर मे बस पलटी , कई यात्री घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फोरलेन हाइवे पर मवेशी को बचाने के चक्कर मे बस पलटी , कई यात्री घायल
शिवपुरी 18 जुलाई 2022 -  देहात थानांतर्गत मझेरा खदान क्षेत्र में फोरलेन हाइवे पर सोमवार की सुबह अहमदाबाद से कानपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सड़क पर अचानक एक मवेशी आ जाने के कारण हुआ। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार कल्पना ट्रेवल्स की बस क्रमांक GJ 10 TV 9849 में गुजरात के अहमदाबाद से कानपुर जा रही थी। बस में कई मजदूर सवार थे जो वहां फैक्ट्रियां बंद होने के कारण मजदूरी न मिलने से वापस गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में ग्राम मझेरा के पास फोरलेन हाइवे पर सुबह करीब 07 बजे एक गाय डिवाइडर क्रास करके अचानक बस के सामने आ गई। गाय को बचाने के फेर में चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। 

हादसे में न सिर्फ गाय की मौत हो गई, वहीं पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में शिववरण पुत्र शिवचरण उम्र 21 साल, कंचन पुत्री रामाश्रय उम्र 18 साल, जूली पुत्री राजेंद्र उम्र 16 साल, अल्पना पुत्री रामाश्रय उम्र 18 साल सहित एक अन्य शामिल है। सभी कानपुर केग्राम रानीखे़ड़ा केनिवासी बताए गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। 

घायल कंचन ने बताया कि गुजरात में अत्यधिक बारिश होने से फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। इस कारण वहां मजदूरी नहीं होने से लौट कर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा घटित हो गया। गाय को बचाने के फेर में बस की स्पीड कम हो जाने की वजह से बस में सवार अन्य यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आईं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH