तेज रफ्तार कार कुँए नुमा गहरी खाई में गिरी , हादसे में कार चालक की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार कुँए नुमा गहरी खाई में गिरी , हादसे में कार चालक की मौत
अशोकनगर 18 जुलाई 2022 -  सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तेज गति से जा रही एक कार सड़क किनारे कुआं में गिरी गई। अशोकनगर-पिपरई रोड पर शहर से मात्र 8 किमी दूर पिपनावदा गांव में हुए इस हादसे के समय कार में सिर्फ चालक की सवार था जिसकी घटना के बाद दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए जहां रेसक्यू अभियान चलाकर कार को कुआं से निकलवाया गया। हालाकि टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कुआं में उतरकर चालक को बाहर निकाल लिया था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना स्थल से कुछ ही दूर रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी जसदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 12 बजे मारूति अल्टो कार जिसका नंबर MP 07 CF 3383 पिपरई की तरफ जा रही थी कि गांव से पहले मोड़ पर बने एक 10 फीट गहरे और 25 फीट चौड़े कुआं में गिर गई। इस हादसे को होते हुए सामने से ट्रेक्टर लेकर आ रहे चालक ने देख लिया और तत्काल अपने कपड़े निकालकर कुआं में कूद गया। 

लेकिन कुआं के अंदर गिरी कार लाक हो चुकी थी। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के करीब 15 मिनट तक प्रयास कर जब कार का शीशा तोड़कर अंदर फंसे युवक को बाहर निकाला गया तो कार चालक की मौत हो चुकी थी। 

घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर उमा महेश्वरी, SP रघुवंश सिंह भदौरिया सहित आला अधिकारियों के साथ SDRF की टीम पहुंच गई। मृतक कृषि दवा बेचने का काम करता था कार में मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान देवेन्द्र शर्मा निवासी गोहद जिला भिंड के रूप में हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH