भूपेश मंत्री मंडल की अहम बैठक आज , इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा ,,
छत्तीसगढ़ , 14-07-2020 5:33:30 PM
रायपुर 14 जुलाई 2020 - भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास में आयोजित की गई है। इस बैठक में शिक्षाकर्मियों के संविलियन, कोरोना रोकथाम, गोधन न्याय योजना और कृषि के साथ कई विभागों के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में हरेली पर्व के दिन 21 जुलाई से शुरू होने वाली गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी। इसी तरह 16 हज़ार शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर भी चर्चा हो सकती है।
वहीं, छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉज़िटिव की संख्या चार हज़ार पहुंच चुकी है। ऐसे में कोरोना रोकथाम पर सरकार की आगामी रणनीति क्या होगी इस पर भी चर्चा की जा सकती है। साथ ही प्रदेश के बांधों में जलभराव और बारिश को लेकर चर्चा होने की संभावना हैं।














