उफनती नदी में बस गिरी , अब तक 12 लोगों की मौत , बस में 55 लोग थे सवार , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश , 19-07-2022 12:49:04 AM
खरगोन 18 जुलाई 2022 - मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खरगोन और धार जिले की सीमा पर 55 यात्रियों से बस नर्मदा नदी में गिर गई. दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल की बताई जा रही है. यह यात्री बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी. सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. खरगोन-धार कलेक्टर और SP मौके पर पहुंच गए हैं।
खरगोन के SP धर्मवीर सिंह का कहना है कि 12 शव बाहर निकाल लिए गए हैं. जबकि एक दर्जन लोग जिंदा निकाल लिए गए हैं. रेस्क्यू में बचाए गए लोगों ने बताया कि बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में न गिरकर पत्थरों पर गिरी. जिसके बाद उफनती नदी में पलट गई।
















