इस ठेले वाले कि सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते है AK 47 लेकर दो पुलिस के जवान , जाने वजह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इस ठेले वाले कि सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते है AK 47 लेकर दो पुलिस के जवान , जाने वजह
एटा 18 जुलाई 2022 -  उत्तरप्रदेश के एटा जनपद में एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। यहां सड़क किनारे एक ठेले के पास कुर्सी डालकर दो गनर बैठे हुए हैं। बताया गया कि यह गनर ठेले वाले की सुरक्षा में लगाए गए हैं। इस नजारे को देखकर हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर इस ठेले वाले की सुरक्षा में दो-दो गनर क्यों तैनात किए गए है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट की ओर से ठेले वाले की सुरक्षा में दो सशस्त्र गनर मिले हुए हैं। 

दरअसल ठेले वाला रामेश्वर दयाल दो आरोपी रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह से पीड़ित हैं आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देने और बंधक बनाकर बैनामा करवाने का मुकदमा खारिज करने की याचिका डाली थी। इसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होनी है। 

बता दे कि सपा नेता रामेश्वर सिंह और जुगेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की। इस याचिका में कहा गया कि थाना जैथरा अंतर्गत बंधक बनाकर जमीन पर कब्जा करने और जाति सूचक गाली देने का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे को खारिज किया जाए। मामले में हाईकोर्ट ने पीड़ित रामेश्वर दयाल को नोटिस जारी कर बुलवाया और हाईकोर्ट में न्यायाधीश ने सुनवाई की। 

मामले में जुगेंद्र सिंह की सुनवाई कर रहे अधिवक्ता ने मुकदमे को झूठा बताकर उसे खारिज करने की मांग की। इस बीच न्यायधीश ने यह देखकर हैरानी जताई कि पीड़ित बिना किसी सुरक्षा के यहां तक कैसे आ गया। इसके बाद ही उन्होंने उसे सुरक्षा देने का आदेश पारित कर दिया। मामले में आदेश मिलते ही रविवार को SSP उदयशंकर सिंह ने पीड़ित रामेश्वर दयाल की सुरक्षा में दो सशस्त्र कांस्टेबल लगा दिए। इस बीच पीड़ित रामेश्वर दयाल ने अपनी आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए कहा कि वह सुरक्षा नहीं चाहते हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा दी गई। 

पीड़ित रामेश्वर दयाल जैथरा में टेले पर रेडीमेड कपड़े बेचते हैं। रविवार की दोपहर जब उनके पास दो पुलिस के कांस्टेबल पहुंचे तो वह उन्हें खरीददार समझकर खड़े हो गए। हालांकि बाद में उन दोनों पुलिसकर्मियों की ओर से बताया गया कि वह उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने कांस्टेबलों के लिए सुरक्षा की व्यवस्था की और खुद भी वहीं ठेले के पास बैठ गए। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH