शौचालय के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में मिला सोने के सिक्के से भरा कलश , बटवारे की लड़ाई में खुला राज

उत्तर प्रदेश , 18-07-2022 2:31:03 PM
Anil Tamboli
शौचालय के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में मिला सोने के सिक्के से भरा कलश , बटवारे की लड़ाई में खुला राज
जौनपुर 18 जुलाई 2022 -  उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मछलीशहर में शौचालय के गड्ढे की खुदाई के दौरान मजदूरों को एक तांबे के लोटे में सोने के सिक्के मिलने की खबर सामने आई है. यह मामला मंगलवार का बताया जा रहा है. इसकी भनक परिवार के लोगों और मजदूरों ने किसी को नहीं लगने दी. 16 जुलाई शनिवार को इसकी खबर पुलिस को मिल गई, जिसके बाद पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में ले लिया है. सभी सिक्के अंग्रेजी हुकूमत 1889-1912 के बताए जा रहे हैं. पुलिस मजदूरों से पूछताछ कर रही है. कुछ मजदूर फरार भी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मछलीशहर कस्बे के कजीयाना मोहल्ले की नूरजहां पत्नी इमाम अली राइनी के घर में शौचालय निर्माण के लिए बीते मंगलवार को गड्ढे की खुदाई हो रही थी. चर्चा है कि खुदाई के दौरान तांबे के लोटे में कुछ सिक्के मिले, जिसे लेकर मजदूर आपस में झगड़ने लगे. परिजन के मुताबिक. मजदूर काम बीच में ही छोड़कर चले गए. अगले दिन फिर मजदूरों ने आकर सिक्कों के लालच में खुदाई करना शुरू कर दिया. इसी बीच किसी मजदूर ने राइन के बेटे को सोने के सिक्के मिलने वाली बात बता दी.

राइन का बेटा काम कर रहे मजदूरों से सिक्का मांगने लगा तो मजदूरों ने उसे एक सिक्का दिया. बुधवार शाम होते-होते घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई. प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने मजदूरों से पूछताछ की. मजदूरों ने पहले तो ऐसी किसी घटना से इनकार किया, मगर पुलिस ने सख्ती की तो उन्होंने सोने के सिक्के मिलने की बात स्वीकार कर ली।

मजदूरों ने पुलिस को सोने के 09 सिक्के दिए और एक सिक्का मकान मालकिन ने दिया. कुल 10 सिक्के पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए. तांबे के लोटे में कितने सिक्के थे. ये अभी तक साफ नहीं है. पुलिस मजदूरों से पूछताछ कर रही है. मछली शहर के क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि मैं मौके पर गया था. मजदूरों ने कुल 10 सिक्के मिलनेे की बात बताई है. सभी सिक्कों को सरकारी खजाने में जमा कर दिया गया है. मजदूरों से पूछताछ जारी है।
शौचालय के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में मिला सोने के सिक्के से भरा कलश , बटवारे की लड़ाई में खुला राज

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH