चुनाव में हार का गम बर्दास्त नही कर सका कांग्रेस प्रत्याशी , हार्टअटैक से हुई मौत , अध्यक्ष पद के थे प्रबल दावेदार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनाव में हार का गम बर्दास्त नही कर सका कांग्रेस प्रत्याशी , हार्टअटैक से हुई मौत , अध्यक्ष पद के थे प्रबल दावेदार
रीवा 17 जुलाई 2022 -  मध्य प्रदेश के 36 नगर पालिकाओं के लिए मतगणना का काम लगभग पूरा हो गया है। इस बीच बड़ी खबर रीवा से मिल रही है। यहां पर नगर पंचायत में पार्षद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता वार्ड चुनाव मैदान में थे। निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने उन्हें 14 मतों से हरा दिया। बताया जा रहा है कि मतगणना समाप्त होने के बाद जैसे ही उन्हें खबर मिली कि वे 14 मतों से चुनाव हार गए हैं तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

रीवा जिले के हनुमना नगर परिषद से पार्षद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की रविवार की दोपहर हार्टअटैक से मौत हो गई है। वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस की टिकट पर हरिनारायण गुप्ता चुनाव मैदान में उतरे थे। उनको निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से पराजित कर दिया था। जिसका सदमा हरिनारायण बर्दाश्त नहीं कर पाए। मतगणना केन्द्र के अंदर ही अचानक उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद साथ में मौजूद अन्य साथियों ने घटना देख परिजनों को जानकारी दी। वहीं दूसरी तरफ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उन्हे अस्पताल लेकर आए, जहां पर उनकी मौत हो गई। हरिनारायण गुप्ता पार्टी के 15 वर्ष पुराने कार्यकर्ता थे। उन्होंने हनुमना कस्बे में पार्टी को स्थापित किया था।

कांग्रेस ने हनुमना मंडलम अध्यक्ष हरिनारायण गुप्ता को वार्ड क्रमांक 9 से प्रत्याशी बनाया था। यहां भाजपा से ओमप्रकाश गुप्ता मैदान में थे। 17 जुलाई को मतगणना के समय निर्दलीय उम्मीदवार अखिलेश गुप्ता के जीत की खबर मिलते ही हरिनारायण को गहरा सदमा लगा और उन्हे हार्ट अटैक आ गया जिनकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।

हनुमना नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित के लिए रिजर्व है। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में हरिनारायण गुप्ता का नाम चल रहा था। परिणाम आने के बाद हनुमना नगर परिषद में कांग्रेस को एकतरफा जीत भी मिल गई, लेकिन खुद हरिनारायण हार गए। इसी बात का मलाल हरिनारायण को था, जिससे उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH