अमानत में खयानत करने वाले आरोपी गिरफ्तार , मालिक के आंखों पर धूल झोंक कर ,,

छत्तीसगढ़ , 14-07-2020 1:36:00 AM
Anil Tamboli
अमानत में खयानत करने वाले आरोपी गिरफ्तार , मालिक के आंखों पर धूल झोंक कर ,,
जांजगीर चाम्पा 13 जुलाई 2020 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नैला निवासी पवन अग्रवाल ने नैला चौकी  उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी स्टेशन रोड नैला में अग्रवाल मशीनरी स्टोर्स के नाम से दुकान है ।
 जिसमे सामान निकालने व सामान दिखाने के लिए दुकान में कर्मचारी रखे है कि दुकान में बिक्री के लिए रखे पम्प और पटाखों का स्टॉक मिलान करने  चेक किया तो देखा कि 1-1.5hp का 30-50 नग सबमर्सिबल पम्प ,5-6 मोनो ब्लॉक पम्प(0-5hp) एवं पटाखे दुकान एवं गोदाम में कम मिले जिस पर प्रार्थी को अपने कर्मचारियों पर संदेह हुआ प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी नैला में उनके कर्मचारियों के विरुद्ध धारा 381,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध के संबंध में चौकी प्रभारी नैला उ नि ललित चंद्रा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेंद्र चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में नौकरों को तलब कर पूछताछ किया गया।

 पुलिस टीम द्वारा 03 कर्मचारियों से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया आरोपियों ने बताया अग्रवाल मशीनरी स्टोर में काम करने के दौरान सभी 5 आरोपी राजा राठौर ,योगेश देवांगन, दिनेश चौहान,अमर दास और मणिशंकर कश्यप मिलकर दुकान से बारी बारी से पिछले कई दिनों से एक राय होकर उक्त सामान की चोरी करते रहे जो कि राजा राठौर सामान को अनवर खान पिता चुबुक खान के पास और योगेश देवांगन चोरी किया सामान को अमरजीत पिता दिलीप के घर सामान को रखता था।

आरोपीयो की निशानदेही पर उनके कब्जे से 6 नग सबमर्सिबल पम्प,3 मोनो ब्लॉक(टुल्लू पम्प)एक कार्टून विभिन्न प्रकार के  पटाखा जब्त कर लिया गया है।

आरोपी राजा उर्फ प्रिंस राठौर , योगेश्वर देवांगन , दिनेश चौहान , अनवर खान , अमरजीत विजय वार सभी निवासी नैला जांजगीर को धारा 381,411,34 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है।
शेष आरोपी अमरदास महंत और मणिशंकर कश्यप फरार है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी नैला उनि ललित चंद्रा, प्रधान आरक्षक अश्वनी राठौर,भूषण राठौर एवं नैला चौकी स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH