NH में बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और बस की टक्कर से 05 यात्रियों की मौत और 46 गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NH में बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और बस की टक्कर से 05 यात्रियों की मौत और 46 गंभीर
रामपुर 17 जुलाई 2022 -  यूपी के रामपुर में नेशनल हाइवे पर शाहजहांपुर डिपो की बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में 05 लोगों की मौत हो गई जबकि, 46 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं। जिला प्रशासन ने घायलों से मिली जानकारी के आधार पर उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। 

शाहजहांपुर डिपो की बस रात शाजहांपुर से दिल्ली के लिए जा रही थी। यहां सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रीवर साइड इन के पास जीरो प्वाइंट पर सामने से आ रहे ट्रक से रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आनन फानन में हाइवे पर तैनात फोर्स, 112 और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबूलेंस व जो भी वाहन मिला, उससे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई।इनमें नसीम पुत्र रफत खां निवासी कासन पब्लिक मेमोरियल विद्यालय, कोतवाली शाहजहांपुर, शमीमउल हक पुत्र नईमउल हक निवासी चमकी, हाल निवासी 118, बहपुरी की पुलिया सीलमपुर दिल्ली, साक्षी निवासी मल्हार टाकिज, थाना सदर, शाहजहांपुर की मृत्यु हो गई। 

मृतकों में दो अज्ञात हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने हादसे की सूचना शासन को देने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। कोई भी व्यक्ति इस हादसे में मृतकों, घायलों के बारे में 9454416995 और 9897846204 पर फोन कर जानकारी ले सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH