जांजगीर चाम्पा जिले में 17 संक्रमित मिलने के बाद यह एरिया कन्टेन्टमेंट जोन घोषित - आदेश जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 14-07-2020 1:13:32 AM
जांजगीर चांपा 13 जुलाई 2020 - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने जिले की जैजैपुर तहसील के ग्राम हसौद में रविवार को 17 ब्यक्ति कोरोना पाज़ीटिव पाए जाने पर हसौद के बजरंग चौक की उत्तर दिशा के वार्ड क्रमांक 1, कालेज मोहल्ला क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
जिला दंडाधिकारी द्वारा उक्ताशय का आदेश भारत सरकार के गृह एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के जारी मार्गदर्शन के परिपालन जारी किया गया है।
कंटेंनमेंट जोन में अति आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेंनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर भी पूर्ण का प्रतिबंध रहेगा। अति आवश्यक होने पर पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएगा।














