छत्तीसगढ़ - ससुरालियों ने की दामाद की हत्या , वारदात में पत्नी भी थी शामिल , 11 साल के बेटे ने खोला राज

बिलासपुर , 17-07-2022 5:58:51 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ससुरालियों ने की दामाद की हत्या , वारदात में पत्नी भी थी शामिल , 11 साल के बेटे ने खोला राज
बिलासपुर 16 जुलाई 2022 -  उधार में दिए 08 लाख 43 हजार स्र्पये ससुर से वापस मांगना युवक को महंगा पड़ा गया। इस बात से नाराज ससुर , पत्नी , सास , ससुर और साले ने राड, लाठी व चाकू से युवक पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना युवक के 11 वर्षीय बेटे के सामने हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे ने पुलिस को बताया कि मम्मी, मामा, नाना और नानी ने मिलकर पापा को मार डाला। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

मस्तूरी के जयरामनगर के ग्राम खैरा के रहने वाला संतोष साहू (40) की शादी 12 साल पहले ग्राम वेदपरसदा निवासी श्याम लाल साहू की बेटी राजेश्वरी से हुई थी। शादी के बाद संतोष अपने ससुराल में ही बस गया। संतोष ने पिछले दिनों अपनी पैतृक संपत्ति को बेचा था। इस दौरान श्याम लाल साहू ने स्र्पये की जरूरत पड़ने पर दामाद संतोष से 08 लाख 43 हजार स्र्पये उधर लिए। शनिवार को दोपहर 12 बजे संतोष ने अपने ससुर से उधार में ली रकम वापस मांगी। उस समय घर में सास, साला, और उसकी पत्नी भी थे। इसी बात को लेकर सभी संतोष से विवाद करने लगे।

विवाद बढ़ने पर संतोष पर ससुर, साले, सास और पत्नी ने हमला कर दिया। वे राड व लाठी से ताबड़तोड़ वार करते रहे। इससे संतोष जमीन पर गिर गया। इस बीच आरोपितों ने चाकू से संतोष के पेट और सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी संतोष के 11 वर्षीय बेटे से पूछताछ की। उसने पूरी घटना पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने सास, ससुर, साले व पत्नी को हिरारासत में ले लिया है। हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि श्याम लाल साहू अपने दामाद को उधार में ली रकम लौटा नहीं रहा था। स्र्पये वापस मांगने पर संतोष से विवाद शुरू कर देता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इस बारे में गांव के लोगों को भी जानकारी थी। कई बार पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH