उधार का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी , युवक ने दुकान पर फेंके देशी बम , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
उधार का पैसा मांगना दुकानदार को  पड़ा भारी , युवक ने दुकान पर फेंके देशी बम , पुलिस जाँच में जुटी
प्रयागराज 16 जुलाई 2022 -  उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जॉर्ज टाउन इलाके में एक जनरल मर्चेंट की दुकान चलाने वाले दुकानदार को अपने उधार के पैसे मांगने पर बमबाजी और मारपीट का सामना करना पड़ा. जनरल मर्चेंट की दुकान पर एक युवक कुछ सामान खरीदने आया. दुकान पर बैठे दुकानदार ने कुछ सामान के बदले पैसे मांग लिए जो युवक को नागवार गुजरा. मामूली कहासुनी के बाद वहां से युवक उस समय तो चला गया, लेकिन कुछ देर बाद कई लड़कों को अपने साथ लेकर दोबारा दुकानदार के पास पहुंचा।

सभी ने मारपीट कर बमबाजी कर मौके से फरार हो गए. वहीं, दुकान पर फेंके गए एक देसी बम के हमले से दुकान पर बैठे दुकानदार के शरीर पर बम के छर्रे लग गए. जिसके बाद दुकानदार घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया. इस घटना की शिकायत दुकानदार ने पुलिस से की है प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके के मेडिकल चौराहे के पास पंकज सोनकर की जनरल मर्चेंट दुकान है. इस दुकान पर पानी कोल्ड ड्रिंक खाने-पीने के कुछ सामान बेचे जाते हैं. इसी दुकान पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक सामान खरीदने आया खरीदकर बिना पैसे दिए जाने लगा।

दुकान पर बैठे पंकज सोनकर के भांजे ने युवक से सामान के बदले पैसे मांगे तो युवक मारपीट पर उतारू हो गया. उस समय तो युवक चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपने कई साथियों के साथ दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से मारपीट किया. उसके साथियों में से एक ने दुकान पर देसी बम फेंक दिया. बम फेंकने से दुकान पर बैठे अतिन सोनकर घायल हो गया. आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।

दुकानदार पंकज सोनकर ने बताया कि आए दिन कई युवक उधार सामान लेकर जाते थे, जिसका पैसा नहीं देते, जब पैसे मांगते हैं तो सब मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, आज भी यही हुआ. सामान के बदले जब पैसे मांगा तो दुकान पर बम से हमला कर दिया गया. इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. तो वहीं इस मारपीट बमबाजी का मंजर दुकान के बगल में बनी मॉडल शॉप के CCTV में कैद हो गया है. अब पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है. दुकानदार ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. उसने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH