नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे ने हारे प्रत्याशी के भतीजे को मारी गोली , पूरा गाँव छावनी में हुआ तब्दील

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे ने हारे प्रत्याशी के भतीजे को मारी गोली , पूरा गाँव छावनी में हुआ तब्दील
ग्वालियर 16 जुलाई 2022 -  पंचायत चुनाव भले ही खत्म हो चुके हैं लेकिन चुनाव के दौरान हुई रंजिश अभी खत्म नहीं हुई है। लगातार प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से चुनावी रंजिश में मारपीट और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में भी सामने आया है जहां नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे ने विजय जुलूस के दौरान हारे हुए महिला प्रत्याशी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना ग्वालियर जिले की अजयगढ़ पंचायत की है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में गांव में प्रेमाबाई ने जीत दर्ज की है। गांव की नवनिर्वाचित सरपंच बनने की खुशी में प्रेमाबाई व उनके समर्थक विजय जुलूस निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि विजय जुलूस जिस वक्त हारी हुई प्रत्याशी शकुंतला बघेल के घर के सामने से गुजरा तो जुलूस में अवैध हथियार लेकर चल रहे नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे मोनू गुर्जर का हारी हुई प्रत्याशी शकुंतला बघेल के भतीजे रामवीर बघेल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों में बहस होने लगी और इसी दौरान मोनू ने अवैध हथियार निकालकर रामवीर पर फायर कर दिया। गोली लगने से रामवीर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विजय जुलूस के दौरान सरपंच के बेटे के द्वारा हारे हुए प्रत्याशी के भतीजे की हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। तुरंत जुलूस में शामिल लोग यहां वहां भागे और इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। चुनावी रंजिश के कारण हुई हत्या के कारण गांव में अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मृतक रामवीर के परिजन का आरोप है कि आरोपी पक्ष अपने किसी आदमी को गोली मारकर उन पर भी हत्या का मामला दर्ज करा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH