छत्तीसगढ़ - शासकीय नर्सिंग हास्टल में कोरोना ब्लास्ट , एक साथ इतने संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शासकीय नर्सिंग हास्टल में कोरोना ब्लास्ट , एक साथ इतने संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
राजनांदगांव 15 जुलाई 2022 -  शहर के गौरव पथ स्थित शासकीय नर्सिंग हास्टल की 14 छात्राएं कोरोना पाजिटिव हो गई हैं। इससे हास्टल में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को हास्टल की एक छात्रा पाजिटिव आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में रहीं दो-तीन छात्राओं ने भी कोरोना की जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट भी पाजिटिव आ गई। इस पर शुक्रवार को हास्टल की सभी छात्राओं का सैंपल लेकर जांच की गई।

संक्रमित छात्राओं को होम आइसोलेट कर आसपास के कमरों को सैनिटाइज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग शनिवार को हास्टल के साथ ही कालेज में भी कैंप लगाकर अन्य छात्राओं की कोरोना जांच करेगा। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश चौधरी ने कहा कि छात्राओं के ट्रेवलिंग हिस्ट्री स्थानीय ही है, फिर भी इसकी जांच करा रहे हैं।

बता दें कि कोरोना का संक्रमण जिले में फिर से पांव पसार रहा है। पखवाड़ेभर में ही जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 200 के पार हो गई है। शुक्रवार को नर्सिंग हास्टल की छात्राओं के साथ ही जिले में करीब 55 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। एक दिन पहले जिले में 33 संक्रमित मिले थे।

इनमें मेडिकल कालेज अस्पताल के चार जूनियर डाक्टर और नर्स भी शामिल थे। कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिला है। डा. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH