छत्तीसगढ़ में भारी बारिश ने मचाई तबाही , स्‍कूल बंद , गाँव बना टापू , बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश ने मचाई तबाही , स्‍कूल बंद , गाँव बना टापू , बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव
जगदलपुर 15 जुलाई 2022 -  दक्षिण बस्तर के सुकमा और बीजापुर जिले में पिछले एक सप्ताह से हो रही वर्षा ने तबाही मचा दी है। यहां पिछले दिनों हालत ज्यादा बिगड़ गए हैं। सुकमा जिले के कोंटा नगर में भी सबरी नदी की बाढ़ का पानी घुस गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोंटा से पांच किलोमीटर दूर फंदीगुड़ा के समीप पानी भरने से कोंटा नगर चारों ओर से पानी से घिरकर टापू बन गया है।

उधर बीजापुर जिले की भोपानपटनम तहसील के गोदावरी-इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्र के लगभग दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। तारलागुड़ा, चंदूर, कांडला, रामपेटा, कोत्तूर आदि गांवों में स्थित पोटाकेबिन, आश्रम-छात्रावास बच्चों से खाली करा लिए गए हैं। बाढ़ से घिरे कांडला के ग्रामीणों को गांव छोड़कर समीप स्थित पहाड़ी पर चले जाने की खबर है। दोनों जिलों के करीब चार सौ स्कूलों को बंद करना पड़ा है।

स्थानीय शिक्षा प्रशासन को स्कूलों का संचालन करने अथवा नहीं करने को लेकर निर्णय लेने की छूट दे दी गई है। सुकमा का तेलंगाना, आंध्रप्रदेश से और बीजापुर का महाराष्ट्र से सड़क संपर्क लगातार चौथे दिन कटा रहा। मौसम विभाग ने दक्षिण बस्तर में शुक्रवार को भी मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रशासन की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुुंचाने का काम जारी है।

इधर मध्य बस्तर के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। अल्पवर्षा के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर जो बुधवार को यहां जगदलपुर स्थित पुराना पुल पर खतरे के निशान 8.3 मीटर तक पहुंच गया था, उतरने लगा है। शाम को यहां जलस्तर चेतावनी स्तर सात मीटर से नीचे चला गया था।

बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत संडरापल्ली के आश्रिम ग्राम यापला में तालाब कभी भी फूट सकता है। बुधवार को ही यहां तालाब की मेड़ में दरार आ गई थी। गुरुवार सुबह मेड़ की काफी मिट्टी बहने से तालाब से पानी का रिसाव तेज हो गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH