महिलाओं ने विधायक और पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया , जाने वजह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिलाओं ने विधायक और पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया , जाने वजह
महराजगंज 14 जुलाई 2022 -  भीषण गर्मी से उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों का बुरा हाल है. इस वजह से किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के लोग इंद्र भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और तरह-तरह के टोटके भी अपना रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि किसी व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकने से या उसे नहलाने से इंद्र भगवान खुश हो जाते हैं और फिर बारिश होती है. इसी टोटके को आजमाने के लिए महराजगंज शहर के पिपरदेउरा क्षेत्र की महिलाओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को रात में कीचड़ से नहला दिया.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बारिश नहीं होने पर महिलाओं के एक समूह ने स्थानीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया तांकि भगवान इंद्र को प्रसन्न किया जा सके. पिपरदेउरा गांव की महिलाओं ने कजरी गीत गाते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्‍नौजिया और नगर पालिका चेयरमैन कृष्‍ण गोपाल जायसवाल को मंगलवार रात कीचड़ से नहला दिया. महिलाओं को उम्मीद है कि ऐसा करने से अब भगवान इंद्र खुश होंगे और बारिश होगी. मुन्नी देवी ने बताया कि कम बारिश से धान की पैदावार प्रभावित होगी।

उन्होंने कहा, ‘यह भी माना जाता है कि इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए बच्चे मिट्टी में स्नान करते हैं और स्थानीय स्तर पर इसे काल कलौटी के नाम से जाना जाता है.’ विधायक जय मंगल कनौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल बारिश के लिए कीचड़ से स्नान कर खुश नजर आए. कनौजिया ने कहा, ‘चिलचिलाती धूप से लोग बेचैन हैं और इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी से स्नान करना सदियों पुरानी परंपरा है. शहर की महिलाओं ने हमें बारिश के लिए मिट्टी से स्नान कराया.’ कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि सूखे जैसी स्थिति हमारे सामने है, महिलाओं ने वर्षा देवता को प्रसन्न करने के लिए क्षेत्र की सदियों पुरानी परंपरा का ही पालन किया।
महिलाओं ने विधायक और पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया , जाने वजह

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH