मोतीलाल पेट्रोल पंप में लूट , कट्टे की नोक पर दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मोतीलाल पेट्रोल पंप में लूट , कट्टे की नोक पर दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
सागर 13 जुलाई 2022 - सागर के ग्राम पथरिया जाट के पास स्थित मोतीलाल पेट्रोल पंप पर दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश बगैर नंबर प्लेट की बाइक से पहुंचे और देशी कट्‌टा अड़ाकर एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

वारदात के दौरान आरोपियों ने पंप कर्मचारी के साथ मारपीट भी की। जिसमें वह घायल हुआ है। वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मोतीलाल पेट्रोप पंप पर बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। वे कैश काउंटर में घुस गए। जहां मौजूद पंप कर्मचारी पर बंदूक तान दी। लोहे की रॉड से मारपीट की। कैश काउंटर में रखे करीब एक लाख रुपए लेकर भाग गए। मारपीट में पंप कर्मचारी विनोद विश्वकर्मा घायल हुआ है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहा गुर्जर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की गई।

घायल विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरे में बाइक पर सवार बदमाश भागते हुए नजर आए है। लेकिन चेहरे पर कपड़ा बंधा होने से पहचान नहीं हो सकी है। उनके हाथ में लोहे की रॉड और कट्‌टा था। पीछे बैठे बदमाश ने बैग भी टांग रखा है। बदमाश बमौरी की ओर भागे है।

पंप मालिक पी.एन. तिवारी ने बताया कि वह पंप पर थे। गुरुपूर्णिमा के चलते ढाना अपने गुरु के घर गया था। ढाना पहुंचा ही था कि पंप से फोन आ गया। बताया कि पंप पर घटना हो गई है। मैं तुरंत पंप पर वापस आया। यहां कर्मचारी विनोद घायल था। उसे अस्पताल पहुंचाया। बदमाश कैश काउंटर में रखे करीब एक लाख रुपए लेकर भागे है। मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH