पत्नी बच्चो के साथ मायके गई , दुःखी होकर पति ने फोन कर पुलिस को बुलाया फिर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी बच्चो के साथ मायके गई , दुःखी होकर पति ने फोन कर पुलिस को बुलाया फिर
बिलासपुर 13 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। युवक ने पुलिस कर्मी के सामने ही पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। हालांकि, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल युवक बचा लिया। इस घटना में पुलिस कर्मी का हाथ भी झुलस गया है। झुलसे युवक को इलाज के लिए CIMS में भर्ती किया गया है जँहा उसका ईलाज जारी है , युवक ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर पत्नी के मायके जाने से दुखी था इसलिए वह मरना चाहता था। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम तेलसरा निवासी विमल नवरंग ने मंगलवार की शाम पुलिस के डायल 112 में कॉल किया और कहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर बच्चों को लेकर मायके चली गई है। आधे घंटे के भीतर पुलिस नहीं पहुंची तो वह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लेगा या फिर कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर लेगा। 

जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम गांव पहुंच गई। इस दौरान विमल अपने गांव के बाहर मिला। उसके एक हाथ में पेट्रोल की बोतल थी और दूसरे हाथ में कीटनाशक दवा रखा था। पुलिसकर्मी संजय विश्वास और ड्राइवर संजय साहू को देखकर उसने बोतल में रखे पेट्रोल को खुद पर डाल लिया।

पुलिसकर्मी युवक को अपने साथ चलने के लिए कहते रहे। लेकिन, वह तैयार नहीं हुआ। पुलिसकर्मी उसके पास जाने की कोशिश करने लगे तभी उसने जेब में रखे लाइटर निकालकर आग लगा दिया। पेट्रोल की वजह से आग की तेज लपटें उठीं, उसे जलते देखकर आरक्षक संजय विश्वास ने उसे फौरन उठाकर घास में पटक दिया और आग बुझाने लगे। आग बुझाते समय आरक्षक का हाथ भी झुलस गया। इस बीच युवक का भाई भी आ गया। फिर उसे इलाज के लिए बिल्हा अस्पताल ले गए, जहां से उसे CIMS रिफर कर दिया गया आग से युवक के कमर का ऊपरी हिस्सा झुलस गया है। हालांकि, उसकी स्थिति सामान्य है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH