बड़ा हादसा , खेत में बने गड्ढे में डूबने से दो सगी बहन सहित 3 बच्चों की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा , खेत में बने गड्ढे में डूबने से दो सगी बहन सहित 3 बच्चों की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा
अनूपपुर 13 जुलाई 2022 -  कोतमा थाना से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बलिया बड़ी अंतर्गत कुरिहाटोला गांव में 3 बच्चों की जल समाधि खेत में बना तालाब बन गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9:30 से 11 के बीच की है। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। मृत बच्चों की उम्र लगभग 4,6 और 8 वर्ष है।

घटना के संदर्भ में थाना प्रभारी कोतमा अजय बैगा ने बताया कि तीनों बच्चे घर के खेत की तरफ गए हुए थे। खेलते-खेलते तीनों बच्चे खेत तालाब योजना के तहत बने स्थान पर पहुंचे जहां पानी भरा हुआ था। तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे और गहरे पानी में चले गए जहां पर बच्चे डूबे उस जगह की गहराई लगभग 4 फीट थी। घटनास्थल के समीप बच्चों के पिता और दादा ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे।

बच्चे कब नजरों से ओझल हो कर खेत में भरे पानी में नहाने पहुंच गए और डूब गए स्वजनों को पता ही नही चला। काम होने के बाद जब बच्चों के पिता खेत व आसपास देखा तो तीनों कहीं नहीं दिखे तब घर जाकर पता लगाया लेकिन वहां भी बच्चे नहीं आए थे। सुबह करीब 11:30 बजे जब शंका वश तालाब में भरे पानी वाले स्थान पर जाकर बच्चों को ढ़ूढ़़ने पहुंचे तो तालाब के बीच पानी में बच्चों के शव तैरते हुए दिखे। तुरंत बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया किंतु तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी।

कोतमा पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम कुरिहाटोला पहुंची। मृत बच्चों में आयुष पिता रामप्रसाद कोल 6 वर्ष , सरस्वती पिता दामोदर कोल 4 वर्ष और लक्ष्मी पिता दामोदर कोल 8 वर्ष सभी निवासी ग्राम कुरिहा टोला पंचायत बेलिया बड़ी है। बच्चों के शव दोपहर 3 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लाया गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंपा गया।

मृत बच्चों में सरस्वती और लक्ष्मी आपस में सगी बहने हैं। जिस खेत में घटना हुई वह मृत बच्चों के दादा राम जियावन का खेत है। दामोदर और राम प्रसाद कोल चचेरे भाई हैं। घटना के दौरान बच्चों के पिता और दादा खेत में जुताई का कार्य करा रहे थे। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और बच्चों के माता-पिता का बुरा हाल बना हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH