जिला जेल में फटा एड्स बम , 01 महिला सहित 24 कैदी HIV पॉजिटिव , मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला जेल में फटा एड्स बम , 01 महिला सहित 24 कैदी HIV पॉजिटिव , मचा हड़कंप
सहारनपुर 13 जुलाई 2022 -  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की जिला जेल में बंद कैदियों के लिए पिछले महीने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर लगाया गया था. मंगलवार को जब उसकी रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन के होश उड़ गए. रिपोर्ट में सामने आया कि जेल में बंद महिला समेत 24 कैदी HIV संक्रमित पाए गए हैं. मामले में खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

जेल के डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला जेल में कुछ कैदियों के रिहा होने व कुछ की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद फिलहाल यहां 19 पुरुष और एक महिला कैदी HIV पॉजिटिव हैं. जिला जेल में इतने कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी सकते में है. अब इन सब कैदियों का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी से शुरू कर दिया गया है. बता दें, सहारनपुर जिला जेल में इस समय कुल 2150 कैदी बंद हैं.

वहीं, इस मामले में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक का कहना है कि NGO द्वारा समय-समय पर जेल में कैम्प लगाकर कैदियों की स्वास्थ्य जांच करवाई जाती है. इसी क्रम में हाल ही में 15 से 18 जून तक चार दिन का कैम्प लगाकर कैदियों की जांच कराई गई. उसकी रिपोर्ट में कुल 24 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए. फिलहाल सभी का इलाज करवाया जा रहा है।

बता दें, सहारनपुर के जिला अस्पताल में साल 2013 में एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर स्थापित किया गया था. इसमें करीब 2280 लोग HIV रजिस्टर्ड हैं और लगभग 2000 लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में स्थित एआरटी सेंटर में चल रहा है।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH