छत्तीसगढ़ - युवती से दुष्कर्म कर दोस्त ने बनाया वीडियो , वायरल करने की धमकी देकर वसूले 21 लाख

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवती से दुष्कर्म कर दोस्त ने बनाया वीडियो , वायरल करने की धमकी देकर वसूले 21 लाख
बिलासपुर 13 जुलाई 2022 -  सरकंडा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म कर दोस्त ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख स्र्पये वसूल लिए। घर में जरूरत पड़ने पर स्वजन ने युवती से स्र्पये मांगे। तब मामले का पता चला। इसके बाद मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देकर वसूली के मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान 2019 में साथ में पढ़ने वाले ओमप्रकाश दुबे से हुई। युवक ने उसे सीपत रोड स्थित अपने दोस्त के किराए के मकान में बुलाया। यहां पर उसने युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। बीते मई महीने में युवक ने उसे अपनी मां से मिलाने के लिए घर बुलाया। घर पहुंचने पर युवती को पता चला कि उसकी मां बाहर गई हुई है। युवक ने अपने घर में ही युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इसका उसने अपने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया।

इसकी जानकारी युवती को नहीं थी। बाद में युवक ने वीडियो दिखाकर उससे 25 लाख स्र्पये की मांग की। स्र्पये नहीं देने पर उसने वीडियो को इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इससे डरी युवती ने अपने घर में रखे 21 लाख स्र्पये युवक को दे दिए। बाद में युवती के पिता ने काम आने पर अपनी बेटी से स्र्पये मांगे। इस पर वह टाल मटोल करने लगी। आशंका होने पर उन्होंने युवती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। युवती ने अपने पिता के साथ सरकंडा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस दुष्कर्म और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

पूछताछ में युवती ने बताया कि स्र्पये मिलने के बाद युवक ने तीन लाख से अधिक स्र्पये की KTM बाइक खरीद ली। साथ ही अपनी मां के लिए लक्जरी कार भी खरीदी है। शेष रकम को वह घूम-फिरने में खर्च कर रहा था। इसके बाद भी वह युवती पर और रकम देने के लिए दबाव बना रहा था।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवती के पिता ने अपनी पैतृक जमीन को पिछले दिनों बेचा था। इससे उन्हें 21 लाख स्र्पये मिले थे। स्र्पयों को उन्होंने अपनी बेटी को सुरक्षित रखने के लिए दिया था। पूरी रकम युवती के पास ही थी। प्रेमी के धमकाने पर उसने डरकर सारे स्र्पये उसे दे दिए। इसे वह अपने पिता को नहीं बता पा रही थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH