आकाशीय बिजली गिरने से स्‍कूल से लौट रहे 03 छात्रों की मौत और 05 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आकाशीय बिजली गिरने से स्‍कूल से लौट रहे 03 छात्रों की मौत और 05 की हालत गंभीर
आगर मालवा 13 जुलाई 2022 -  आगर मालवा जिले के सोयत खुर्द में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शाम के समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन छात्रों की मौत हो गई। जबकि पांच छात्र घायल हो गए। एक छात्र मामूली घायल हुआ। उसका उपचार सोयत में ही किया जा रहा है। चार गंभीर घायलों का झालावाड़ में उपचार चल रहा है। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दुख जताया है। मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायल विद्यार्थियों का उपचार सरकार द्वारा कराए जाने की बात कही है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुंदन उर्फ अभिषेक पुत्र हरीशचंद्र उम्र 14 साल , अभिषेक का छोटा भाई चंदन उम्र 11 साल , भोला पुत्र जगदीश उम्र 16 साल की मौत हुई है, तीनों छोटी सोयत के निवासी हैं। जबकि रामबाबू पुत्र कैलाश माली उम्र 10 साल , अंतरसिंह पुत्र एलकार सिंह उम्र 12 साल , विशाल पुत्र मेहरबानसिंह चंद्रावत , विकास पुत्र कन्हैयालाल नायक उम्र 14 साल सभी निवासी छोटी सोयत और कृष्णपाल पुत्र नारायणसिंह उम्र 10 साल निवासी दूलियाखेड़ी घायल हुए हैं।

सभी बच्चे सोयत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोयतखुर्द के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते है छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर लौट रहे थे। तभी बारिश होने लगी, जिससे बचने के लिए आठ मासूम छात्र पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में यह सभी विद्यार्थी आ गए। हादसे के शिकार बच्चों के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। हर कोई घटना से दुखी है और गंभीर घायल बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहा है।
आकाशीय बिजली गिरने से स्‍कूल से लौट रहे 03 छात्रों की मौत और 05 की हालत गंभीर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH