डकैती की बड़ी योजना विफल , सात डकैत डकैती डालने से पहले गिरफ्तार ,,

छत्तीसगढ़ , 13-07-2020 2:23:38 AM
Anil Tamboli
डकैती की बड़ी योजना विफल , सात डकैत डकैती डालने से पहले गिरफ्तार ,,
महासमुंद 12 जुलाई 2020 - छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की पुलिस ने डकैती की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश जारी है. गिरोह के ये सदस्य खड़े तेल के टैंकरों और ट्रकों से डीजल चुराते थे. पूछताछ में पता चला कि सोनू बाल्मिकी और मो. अनिश के साथ मिलकर सातों साथी सरायपाली और सिंघोडा सहरदी क्षेत्रों में किसी पेट्रोल पम्प और कहीं ज्यादा मालदार व्यापारी के घर में डकैती डालने की योजना बना रखे थे.

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी आदतन अपराधी है. इसमें से एक ओड़िशा और 6 आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले है. मध्यप्रदेश, ओड़िशा, महाराष्ट्र में हत्या, डीजल चोरी और डकैती जैसे घटना को अंजाम दे चुके है. ये सभी आरोपी संबलपुर में एक बड़ी डकैती को अंजाम देने वाले थे. इससे पहले ही पुलिस ने दो को महासमुंद और पांच को संबलपुर से गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ पुलिस ने धारा 394, 398, 399 के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी ट्रक ड्राइवर मो. अनिश के कब्जे से 1 ऑटो मेटिक पिस्टल, 1 नग मैगजिन और 2 नग जिन्दा कारतूस बरामद किया है. ट्रक की तलाशी लेने पर टक में अवैध रूप से ड्रम और जरकिन में हजारों लीटर डीजल बरामद हुआ. आरोपियों से 1 नग लोहे का सब्बल, 2 नग हथोडा, 2 नग छैनी, 1 नग चाईनिज चाकू, 1 स्टील का राॅड, फर्जी आधार कार्ड, एक स्कार्पियों, एक दस चक्का ट्रक, 1000-1500 लीटर डीजल, चार मोबाइल फोन और 60 हजार रुपए नगदी बरामद हुआ है.

गिरफ्तार आरोपियों में ओड़िशा निवासी 24 वर्षीय कुरूध्वज तांडी और मध्यप्रदेश निवासी 28 वर्षीय सोनू बाल्मिकी, 30 वर्षीय मो. अनिश, 28 वर्षीय जावेद उर्फ गोलू, 25 वर्षीय इस्माइल, 24 वर्षीय ब्रज मोहन, 26 वर्षीय सोदान शामिल है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH