40 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
40 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही
टीकमगढ़ 12 जुलाई 2022 -  सागर लोकायुक्त टीम ने एक रोजगार सहायक को 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की इस कार्यवाही से जनपद पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आवेदक की शिकायत के बाद मामले की पड़ताल करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने अपना जाल बिछाया और मंगलवार को लिधौरा में खेरो-महेबा रोड पर रोजगार सहायक को रिश्वत के राशि के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। मामले में कार्यवाही जारी है।

लोकायुक्त DSP राजेश खेड़े ने बताया कि लिधौरा तहसील क्षेत्र के जरुवा जौवा गांव निवासी महावीर प्रसाद यादव ने लोकायुक्त सागर से एक शिकायत दर्ज कि थी कि ग्राम पंचायत जरुवा जौवा में पदस्थ रोजगार सहायक कालीचरण उर्फ संतोष कुशवाहा रिश्वत मांग रहा है। उन्होंने बताया कि महावीर की पत्नी पूर्व में सरपंच थी और अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए परकुलेशन टेंक , डक्ट व अन्य कार्य के बिल भुगतान करवाने के लिए वह रोजगार सहायक से बार बार मिन्नतें कर रहा था। लेकिन इसके एवज में रोजगार सहायक कालीचरण द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। 

शिकायत के बाद लोकायुक्त ने महावीर प्रसाद को एक टेप रिकार्डर दिया और रिश्वत देने की बातचीत रिकार्ड की गई। मामले में जानकारी पूरी होने के बाद मंगलवार को रिश्वत के रूप में 40 हजार रुपये देना तय हुआ। इसके पहले लोकायुक्त ने महावीर प्रसाद को केमिकल लगे हुए 40 हजार रुपये दिए और महावीर ने रोजगार सहायक कालीचरण को रुपये ले जाने के लिए फोन किया और रोजगार सहायक महावीर के घर आ गया। 

रूपये लेने के बाद ही तत्काल लोकायुक्त की टीम पहुंची, जिन्होंने कालीचरण को गिरफ्त में लेते हुए हाथ धुलवाए। इससे हाथों से निकला रंग गुलाबी हो गया। पुलिस ने रोजगार सहायक के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया। कार्यवाही के दौरान DSP राजेश खेड़े , निरीक्षक मंजू सिंह , रोशनी जैन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH