शराब के नशे में धुत्त बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्थर से कुचल कर की हत्या , पुलिस जाँच में जुटी

बिलासपुर , 13-07-2022 3:36:09 AM
Anil Tamboli
शराब के नशे में धुत्त बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्थर से कुचल कर की हत्या , पुलिस जाँच में जुटी
बिलासपुर 12 जुलाई 2022 -  बिलासपुर के सरकंडा इलाके में 24 घंटे के दौरान फिर सोमवार एक हत्या हो गई। सोमवार रात युवक ने अपने फुफेरे भाई को मार दिया। दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर को पत्थर से कुचल दिया वारदात के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। दो घंटे तक युवक की खून से लथपथ लाश वहीं पड़ी रही।

जानकारी के मुताबिक चिंगरापारा निवासी प्रकाश ठाकुर (26) बोल और सुन नहीं सकता था। पड़ोस में ही उसके मामा का लड़का प्रदीप ठाकुर रहता था। दोनों एक साथ रहते थे और आदतन शराबी थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने घर में रखे पत्थर से प्रकाश का सिर कुचल दिया।

इस वारदात के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 के साथ ही सरकंडा थाने में सूचना दी। सूचना के दो घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके चलते खून से लथपथ लाश घर के बाहर पड़ी रही।

घटना की जानकारी मिलते ही CSP स्नेहिल साहू , TI उत्तम साहू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक की जानकारी जुटाई और उसकी तलाश करने के निर्देश दिए। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी प्रदीप ने सरेंडर कर दिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रदीप ने अपनी पत्नी को जलाकर मार दिया था। इस केस में वह करीब 17 साल तक जेल में रहा। करीब सात माह पहले ही वह जेल से छूटा था। यह भी पता चला है कि प्रकाश ठाकुर भी करीब 06 साल पहले हत्या के मामले में दो साल जेल में बंद रहा। जेल से छूटने के बाद उसने ATM में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया था। इस केस में वह करीब चार साल जेल में बंद रहा।

प्रकाश ठाकुर का भाई मोनू ठाकुर भी चोरी का आरोपी है। वह बीते एक माह से जेल में है। वहीं, हत्या का आरोपी प्रदीप ठाकुर का भाई लड़की से रेप व अप्राकृतिक कृत्य के केस में जेल में बंद है। मृतक के साथ ही आरोपी दोनों का परिवार अपराधी किस्म के हैं।
शराब के नशे में धुत्त बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्थर से कुचल कर की हत्या , पुलिस जाँच में जुटी

ताज़ा समाचार

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH