CM काे पिलाई ठंडी चाय , JSO काे नोटिस , विपक्ष ने सवाल उठाए तो कलेक्टर ने आदेश किया निरस्त

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
CM काे पिलाई ठंडी चाय , JSO काे नोटिस , विपक्ष ने सवाल उठाए तो कलेक्टर ने आदेश किया निरस्त
छतरपुर 12 जुलाई 2022 -  रीवा जाते समय सोमवार को खजुराहो एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद बीडी शर्मा को ठंडी चाय पिलाई गई। मुख्यमंत्री को ठंडी चाय पिलाने का मामला सामने आने पर राजनगर SDM डी.पी. द्विवेदी ने JSO (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) राकेश कन्हुआ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। कांग्रेस ने इस नोटिस को ट्वीट करते हुए सवाल खड़े किए। इससे राजनीति गर्माने लगी तो छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने SDM को पत्र भेजकर नोटिस निरस्त करने के लिए कहा है।

सोमवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा जाते समय ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पर आए थे। यहां खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी.डी. शर्मा भी आए। प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री को चाय-नाश्ता कराने के लिए JSO राकेश कन्हुआ को ड्यूटी पर लगाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा को जो चाय उपलब्ध कराई गई वह ठंडी और स्तरहीन थी।

मुख्यमंत्री को ठंडी चाय उपलब्ध कराने की बात सामने आने पर राजनगर SDM ने सोमवार को ही JSO को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा। JSO को दिए गए नोटिस को कांग्रेस की ओर से ट्वीट कर दिया गया। कांग्रेस ने सवाल पूछा कि मामाजी, चाय वाले से इतनी नफरत क्यों...? नफरत किससे, निपट कौन रहा है...। इस ट्वीट से राजनीति गर्मा गई। डेमेज कंट्रोल के लिए छतरपुर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने मंगलवार को राजनगर SDM को पत्र लिखकर उनकी ओर से दिए गए नोटिस को निरस्त करने के लिए कहा है। साथ ही साफ किया है कि मुख्यमंत्री की ओर से इस विषय में या प्रोटोकाल उल्लंघन के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

 VVIP की विजिट में भाेजन, चाय-नाश्ते की व्यवस्था में लगाए अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के कई किस्से हैं। पूर्व के वर्षाें में भिंड में अल्प प्रवास पर आए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को सर्किट हाउस में लाल मिर्च पाउडर डालकर काफी पिलाई गई थी। काफी में मिर्च का स्वाद आते ही नरोत्तम मिश्रा ने शिकायत की तो पड़ताल शुरू हुई थी। मालूम चला कि काफी पाउडर के स्थान पर गृहमंत्री की काफी में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया गया था। इसको लेकर भी काफी हाय-तौबा मची थी।

ND
CM काे पिलाई ठंडी चाय , JSO काे नोटिस , विपक्ष ने सवाल उठाए तो कलेक्टर ने आदेश किया निरस्त

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH