साली को प्यार में धोखा देना आशिक मिजाज जीजा को पड़ गया भारी , साली ने चप्पलों से किया स्वागत

उत्तर प्रदेश , 12-07-2022 7:32:52 PM
Anil Tamboli
साली को प्यार में धोखा देना आशिक मिजाज जीजा को पड़ गया भारी , साली ने चप्पलों से किया स्वागत
वाराणसी 12 जुलाई 2022 -  जीजा ने पहले तो अपनी साली के साथ प्रेम की पींंगें बढ़ाईं और सपने दिखाकर अपनी बीबी को छलकर साली के साथ मजे किए और जब मन भर गया तो साली से दूरी बनाने लगा। इस दौरान साली से गहने और रुपये भी वसूलता रहा। इस बात की जानकारी हुई तो परिजनों की पहल पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में जीजा का असली रूप देखने के बाद साली ने आव देखा न ताव दे दनादन चप्‍पलों की बरसात जीजा पर कर दी। आनन फानन परिजनों की पहल पर युवती को रोका गया। 

मिर्जामुराद क्षेत्र में जीजा - साली के प्रेम प्रसंग की किस्से कहानी जिसने भी सुनी वह दंग रह गया। इश्क में धोखा खायी एक साली ने सोमवार को लालपुर चट्टी के निकट एक मंदिर पर पंचायत के दौरान ही जीजा पर चप्पल चला दी, हालांकि महिलाओं ने तुरंत हाथ पकड़ बीच-बचाव किया तो विवाद आगे बढ़ने से रुक गया। मगर, इस बाबत जानकारी होने के बाद क्षेत्र में इस वारदात की खूब चर्चा रही। 

जानकारी के मुताबिक भदोही जिले के चौरी थानांतर्गत एक गांव निवासी दो बच्चों के पिता का अपने दूर के रिश्ते में साली लगने वाली एक अविवाहित युवती संग आंखे लड़ गयी। इश्क का रोग परवान चढ़ा तो एक पखवाड़ा पूर्व दोनों घर से मुंबई भाग गये। दोनों के स्वजनों ने जब दबाव बनाया वह दोनों वापस लौट आए। इस मामले को लेकर मिर्जामुराद में एक पंचायत जुटी। युवती अपने प्रेमी जीजा संग जहां रहने की जिद करने लगी वहीं जीजा अपनी गलती पर माफी मांगने लगा।

एक तरफा प्यार से झल्लाई युवती सब के सामने ही प्रेमी पर चप्पल चला दी।इस बीच प्रेमी की पत्नी ने युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती रोने-चिल्लाने लगी। युवती का आरोप थाा कि जीजा बहला फुसलाकर जेवरात भी ऐंठ लिया है। पंचायत ने प्रेमी को अपने बीबी- बच्चों संग रहने तथा प्रेमिका से ऐंठे गई रकम तथा उसकी शादी में होने वाले खर्च को हर्जाना स्वरूप देने का निर्णय सुनाया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH