राज्य के कई नदी और नाले उफान पर , लोगो से सरकार ने की सुरक्षित जगह पर जाने की अपील

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राज्य के कई नदी और नाले उफान पर , लोगो से सरकार ने की सुरक्षित जगह पर जाने की अपील
भोपाल 12 जुलाई 2022 -  प्रदेश में भारी वर्षा के कारण नर्मदा , बेतवा सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। सरकार ने नदी के किनारे रहने वालों को चेतावनी जारी की है। विदिशा में बीती रात साढ़े तीन घंटे में आठ इंच वर्षा हुई और कई स्थानों पर पानी भर गया। कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव के कार्य चल रहे हैं। गृह और राजस्व विभाग ने सभी कलेक्टरों को स्थिति पर नजर रखने और आपदा प्रबंधन टीम को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उधर, गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने स्टेट कमांड सेंटर का अवलोकन कर आपदा प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की।

प्रदेश में बीते दो दिन से हो रही वर्षा के कारण नर्मदा और बेतवा सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। विदिशा , हरदा , भोपाल , बैतूल सहित अन्य जिलों में निचले इलाकों में पानी भर गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कहीं भी अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन सभी अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही ऐसे लोग, जो नदी के किनारे रह रहे हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है कि पानी बढ़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। वहीं, जल संसाधन विभाग ने अधिकारियों को जलाशयों की स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है। किसी भी जलाशय के गेट खोलने के पहले आवश्यक सूचना देने की जो प्रक्रिया है, उसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH