छत्तीसगढ़ - पत्नी ने कहा मुझे तलाक दे दो फिर मैं तुम्हारे सामने ही 10 मर्दों के साथ संबंध बनाऊंगी

बेमेतरा , 12-07-2022 11:50:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी ने कहा मुझे तलाक दे दो फिर मैं तुम्हारे सामने ही 10 मर्दों के साथ संबंध बनाऊंगी
बेमेतरा 12 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुशील साहू नामक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी।

आरोपी सुशील साहू ने बताया, उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। जब इसके लिए मना किया तो वह झगड़ा करती थी। कहती थी- मुझे तलाक दे दो। फिर मैं तुम्हारे सामने ही 10 मर्दों के साथ संबंध बनाऊंगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पत्नी का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या के आरोपी सुशील साहू ने बताया, कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी रानी के साथ पैसे कमाने लखनऊ गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को एक अन्य आदमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बात घरवालों तक पहुंच गई। घरवालों के समझाने पर दोनों के बीच सुलह हो गई। और 06 जुलाई की शाम दोनो लखनऊ से वापस बेमेतरा आ गए। 

बेमेतरा लौटने के बाद सुशील साहू ने वकील से राय ली। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को बताया कि वह तलाक ले रहा है। इस बात पर दोनों का झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी ने कहा कि वह तलाक दे दे। इसके बाद वह उसके सामने ही 10 मर्दों के साथ सोएगी। इस बात पर सुशील को गुस्सा आ गया और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी सुशील का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह शव को कमरे में ले गया और साड़ी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया।  

AU

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH