छत्तीसगढ़ - गर्लफ्रैंड विवाद को लेकर चला चाकू , एक युवक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गर्लफ्रैंड विवाद को लेकर चला चाकू , एक युवक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर
बिलासपुर 11 जुलाई 2022 -  बिलासपुर में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, हमले में दूसरा युवक घायल है। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आपस में सगे भाई हैं। दरअसल, युवकों के बीच रविवार की रात गर्लफ्रेंड को छेड़ने व उसके घर के सामने गाली-गलौज करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले हमलावर युवक की पिटाई की गई, जिसका बदला लेने के लिए वह चाकू लेकर अपने भाई के साथ आया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाला युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सरकंडा थाने की है।

मिली जानकारी के मुताबिक अशोक नगर मुरुम खदान के पास रहने वाला पवन वस्त्रकार ( 25 ) हलवाई का काम करता था। मोहल्ले के ही लड़की से उसकी दोस्ती थी और दोनों आपस में एक-दूसरे को चाहते थे। पड़ोस में ही रहने वाला मिथिलेश निर्मलकर (24) उसकी गर्लफ्रेंड को छेड़ता था और उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज करता था। लड़की ने इसकी जानकारी पवन वस्त्रकार को दी। तब रविवार की रात करीब 10 बजे उसे सबक सिखाने के लिए पवन वस्त्रकार ने दोस्त छोटे के साथ मिलकर मिथिलेश की डंडे से पिटाई करने लगे।

डंडे से पिटाई खाने के बाद मिथिलेश वहां से भागते हुए अपने घर गया। फिर तत्काल चाकू लेकर आया उसके साथ उसका छोटा भाई दीपक निर्मलकर भी आया। पहले पवन वस्त्रकार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, चाकू से हमला करते देख छोटू उर्फ देवानंद व अन्य ने भी बीच-बचाव किया, तब मिथिलेश ने उसे भी चाकू मार दिया, जिससे वह भी बुरी तरह जख्मी हो गया। 

इधर, पवन वस्त्रकार खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गया। वारदात के बाद मिथिलेश वहां से भाग निकला। छोटू ने इस घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पवन को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी चाकू के हमले से पवन के पेट से अतड़ियां बाहर आ गई थी और देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं छोटू को इलाज चल रहा है।

चाकूबाजी की खबर मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू अपनी टीम के साथ सिम्स पहुंच  घायल छोटू से पूछताछ कर आरोपी मिथिलेश की जानकारी जुटाई। इसके बाद उसकी धरपकड़ करने के निर्देश दिए। पुलिस ने देर रात मिथिलेश की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पवन की मौत के बाद पुलिस ने छोटू उर्फ देवानंद का बयान दर्ज किया, तब दूसरा आरोपी और मिथिलेश के भाई दीपक का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH