बकरीद में कुर्बानी के लिए रखा बकरा हुआ चोरी , थाने में नही लिखी गई रिपोर्ट , उसके बाद हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 10-07-2022 8:37:57 PM
Anil Tamboli
बकरीद में कुर्बानी के लिए रखा बकरा हुआ चोरी , थाने में नही लिखी गई रिपोर्ट , उसके बाद हुआ यह
देवरिया 10 जुलाई 2022 -  उत्तर प्रदेश के देवरिया में कुर्बानी का बकरा चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. कुर्बानी का बकरा चोरी हो जाने के बाद पीड़िता जिलाधिकारी के जनता दरबार में पहुंच गई. रोते-बिलखते जिलाधिकारी के जनता दरबार में पहुंची फरियादी मुखीजा बेगम के लिए जिलाधिकारी ने दूसरे बकरे का इंतजाम कराया जिसकी कुर्बानी दी जाएगी. जिलाधिकारी के इस कदम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

मुखीजा बेगम ने आज तक से फोन पर कहा कि ऐन मौके पर जिलाधिकारी ने हमारी मदद की. हम इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं. मखीजा बेगम रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुरा पांडेय चक गांव की रहने वाली हैं. मुखीजा बेगम ने बकरीद के लिए कुर्बानी का बकरा पाल रखा था लेकिन 20 जून को वह चोरी हो गया. मखीजा के मुताबिक 21 जून को अपनी फरियाद लेकर रामपुर कारखाना थाने भी पहुची थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. मखीजा की परेशानी ये भी थी कि बकरीद करीब आ गया है और उनके पास दूसरा बकरा खरीदने के लिए पैसे भी नहीं थे. बकरीद से ठीक 20 दिन पहले बकरा चोरी हो गया और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अंत में मखीजा ने जिलाधिकारी से गुहार लगाने का निर्णय लिया।

मखीजा बेगम एक हफ्ते पहले रोते-बिलखते जिलाधिकारी के जनता दर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंची. मखीजा ने रोते हुए अपनी पीड़ा जिलाधिकारी के सामने रखी. जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने महिला की हालत देखकर मदद का भरोसा दिलाया. मखीजा तब अपने घर लौट आई थी. बकरीद के एक दिन पहले जिलाधिकारी ने मखीजा को बुलाकर बकरा खरीदने के लिए 15 हजार रुपये का सहयोग दिया. जिलाधिकारी की ओर से मिली मदद से मखीजा ने एक बकरा खरीद लिया है।

मखीजा बेगम के लिए ये बकरीद बकरा चोरी हो जाने के बाद भी खास बन गई है. मखीजा ने मदद के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद किया है. एक पीड़िता के चेहरे पर त्योहार की रौनक लौटाने के लिए कलेक्टर की ओर से उठाए गए इस कदम की चर्चा हर तरफ हो रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH